परसिया चातुर्मास यज्ञ के धर्म सम्मेलन में पहुंचे मुख्यमंत्री ने जीयर स्वामी जी से लिया आशीर्वाद
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Oct 26, 2026
- 22 views
मां मुंडेश्वरी मंदिर में रोपवे का काम जल्द शुरू करने की कही बात, 26 अक्टूबर को यज्ञ भंडारे में लाखों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, राजनैतिक महत्वाकांक्षा की भी लगी आरोप
ब्यूरो चीफ संदिप कुमार की रिपोर्ट
कैमूर-- जिले के परसिया गांव में आयोजित चातुर्मास यज्ञ का 26 अक्टूबर को विधिवत समापन हो गया। यज्ञ के अंतिम दिन आयोजित धर्म सम्मेलन में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शामिल हुए। मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रसिद्ध संत श्री लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, जिससे धर्म सम्मेलन में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ को भी कुछ परेशानियों की सामना करना पड़ा।
धर्म सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार की पहचान अब बदल रही है। कैमूर और रोहतास जैसे जिलों में भी फिल्मों की शूटिंग हो रही है। सरकार का लक्ष्य बिहार में उद्योगों की स्थापना करना और रोजगार के अवसर पैदा कर दूसरे राज्यों में काम करने वाले प्रवासी मजदूरों को वापस लाना है, ताकि उन्हें अपने ही प्रदेश में रोजगार मिल सके। मुख्यमंत्री ने धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की बात कही। उन्होंने मां मुंडेश्वरी मंदिर में रोपवे का काम जल्द शुरू होने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि बिहार विकास और समृद्धि की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। सरकार प्रदेश में विकास के साथ रोजगार और पर्यटन के अवसरों को बढ़ाने के लिए प्रयासरत है। जिसे लोगों ने राजनैतिक महत्वाकांक्षा भी करार दिये।
मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान विधान परिषद सदस्य एवं पूर्व मंत्री संतोष कुमार सिंह, भभुआं विधायक भरत बिंद और मोहनियां विधायक संगीता कुमारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहें।


रिपोर्टर