रामपुर में रबी महाअभियान 2026 पर प्रखंड स्तरीय कार्यशाला आयोजित, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Oct 26, 2026
- 14 views
संवाददाता सूचित पाण्डेय की रिपोर्ट
रामपुर (कैमूर)--- प्रखंड कृषि कार्यालय, रामपुर में सोमवार को वासंतिक (रबी) महाअभियान 2026 के तहत प्रखंड स्तरीय रबी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मिट्टी के कलश में दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यशाला में कृषि विशेषज्ञों द्वारा किसानों को रबी सीजन में होने वाली प्रमुख फसलों जैसे गेहूँ, चना, सरसों, मसूर, मटर आदि की उन्नत खेती के बारे में विस्तार से बताया गया। किसानों को बीज उपचार, संतुलित उर्वरक का प्रयोग, समय पर बुवाई और कीट-रोग प्रबंधन की जानकारी दी गई।
इस मौके पर जिला उद्यान पदाधिकारी डॉ.अभय कुमार गौरव ने कहा कि सरकार रबी फसलों के उत्पादन को बढ़ाने के लिए किसानों को हर संभव सहायता दे रही है। किसानों को विभागीय योजनाओं का लाभ लेना चाहिए। कार्यक्रम में प्रभारी सहायक तकनीकी प्रबंधक (ATM) मनीष कुमार सिंह, रामपुर आरओ नाज मजिद शिवपूजन सिंह सहित प्रखंड के सभी किसान सलाहकार, कृषि समन्वयक और बड़ी संख्या में प्रगतिशील किसान मौजूद रहे।


रिपोर्टर