श्री सद्गुरु आश्रम तलेन पर हुआ एक दिवसीय जत्रा का आयोजन
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Nov 24, 2026
- 1 views
तलेन । कार्तिक पूर्णिमा पर नगर मे उगल नदी के किनारे स्थित श्री सद्गुरु आश्रम पर प्रति वर्ष के अनुसार इस वर्ष भी एक दिवसीय जत्रा का आयोजन हुआ। श्री सद्गुरु आश्रम पर हनुमान मंदिर व गुरु जी के मंदिर की आकर्षक साज-सज्जा की गई। वही श्री सद्गुरु आश्रम पर एक दिवसीय अखंड रामायण पाठ का भी आयोजन किया गया।आश्रम पर दर्शन करने के लिए दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा। वहीं नगर परिषद द्वारा गौरव दिवस के रूप में मंदिर पर भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया। भजन कलाकारों ने एक से बढ़कर एक मनमोहन भजनों की प्रस्तुति दी।पूजा पाठ हवन शांति के पश्चात महाआरती कर प्रसाद का वितरण हुआ ।
श्रद्धा व आस्था का केंद्र है श्री सद्गुरु आश्रम
पिछले 49 वर्षों से नगर में यह जत्रा का आयोजन हो रहा है।यहां जत्रा का आयोजन संत पूजनीय श्री गुरु विशंभर नाथ जी व्यास की स्मृति में होता है। जानकारी के अनुसार श्री गुरु विशंभर नाथ जी मुख्यता राजगढ़ जिले के सुठालिया के रहने वाले थे।
जोकि नगर तलेन में शासकीय शिक्षक बनकर आए थे । गुरुजी भगवान भोलेनाथ की भक्ति में ऐसे लीन हुए की उन्होंने घर परिवार व नौकरी छोड़ उगल नदी के किनारे कुटिया बनाकर भक्ति करने लगे ।सन् 1977 कार्तिक पूर्णिमा के दिन उन्होंने अपने प्राण त्यागकर ब्रह्मलीन हो गये। सद्गुरू आश्रम नगर सहित आसपास के क्षेत्र में श्रद्धा व आस्था का केंद्र माना जाता है कार्तिक पूर्णिमा के दिन दूर-दूर से लोग गुरु जी की प्रतिमा के दर्शन करने आते तथा यहां पर लोगों की मन्नतें पूरी होती है । वही नगर परिषद द्वारा सद्गुरु आश्रम पर नव निर्माण कर आश्रम को भव्य रूप दिया गया है।


रिपोर्टर