पटना उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति ने किया डेहरी व्यवहार न्यायालय का निरीक्षण, डेढ़ वर्ष से बंद अधिवक्ता भवन का हुआ उद्घाटन
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Nov 28, 2026
- 5 views
संवाददाता पारसनाथ दुबे की रिपोर्ट
डेहरी(रोहतास)--- शनिवार को पटना उच्च न्यायालय के माननीय न्यायमूर्ति श्री राजीव कुमार राय, निरीक्षी जज रोहतास न्याय मंडल द्वारा डेहरी व्यवहार न्यायालय का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में परिसर की सफाई, बिल्डिंग के रख-रखाव, कार्यालय एवं न्यायिक अधिकारियों से हर बिंदु पर बैठक की गई।
इस दौरान महत्वपूर्ण बात यह रही कि लगभग डेढ़ वर्ष से बंद पड़े अधिवक्ता भवन का न्यायमूर्ति एवं जिला जज अनुज कुमार जैन तथा जिले के वरिष्ठ जजों द्वारा उद्घाटन किया गया।
उद्घाटन के उपरांत अनुमंडल विधिक संघ के पूर्व अध्यक्ष उमाशंकर पांडे उर्फ मुटुर पांडे द्वारा डेहरी व्यवहार न्यायालय में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं सब जज का न्यायालय प्रारंभ करने की मांग रखी गई।
साथ ही वकालत खाना जो अधिवक्ताओं की संख्या से छोटा पड़ रहा है, उसके लिए लॉयर्स भवन के ठीक पीछे अवस्थित खाली भूमि को वकालत खाना निर्माण हेतु बंदोबस्त करने की मांग भी पूर्व अध्यक्ष पांडे द्वारा की गई।
पीएलवी के पारिश्रमिक एवं उनके कार्यकाल पर भी चर्चा की गई।
स्वागत करने वालों में उमाशंकर पांडेय, संजय तिवारी, मुनमुन पांडेय, श्वेता पांडेय, महेंद्र पांडेय, अभय दुबे, कुस पांडेय, अंकिता कुमारी एवं काफी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित थे।


रिपोर्टर