बिहार सेवा संघ का देश भक्ति से सजे भक्ति गीतों की संध्या में

पालघर।। पुलवामा में आत्मघाती फिदायीन के चलते असमय काल के गाल में चलें गये देश के वीर जवानों को  राष्ट्र की ओर से बिहार सेवा संघ बोईसर के तत्वावधान में एक शाम शहीदों के नाम से देशभक्ति गीतों की श्रृंखलाओं के माध्यम से डबडबाई आँखों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालु पुरुष व महिलाओं की ओर से श्रद्धांजलि देते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित की गयीं।

     औद्योगिक शहर बोईसर प. ओस्तवाल एम्पायर स्थित गणेश मंदिर के समक्ष शुक्रवार शाम देशप्रेम में भक्ति गीतों की श्रृंखला कड़ी में मुंबई एवं गुजरात से पहुंचे  गीतकारों के गीत भक्ति रस की स्वर लहरी बिखरते गायक,गायिका माहौल को कभी उर्जा से ओतप्रोत और कभी गमगीन बनाते रहे। राष्ट्र हेतु प्राणों की आहुति देर रहे वीर जवानों की गाथा को सिलसिलेवार ढंग से वीर रस के गीतों के माध्यम से रखने का पूरा प्रयास किया  गया।

      कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार सेवा संघ की ओर से आयोजित एक शाम शहीदों के नाम में भागीदारी देने पहुंचे गणमान्यजन एवं आम जन की ओर से पहले शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट के मौन रखने के बाद राष्ट्र गान से की गयी।

        उपस्थित लोगों को नमन करते हुए देश के वीर जवानों के प्रति मन की बात करते बिहार सेवा संघ के अध्यक्ष बबन सिंह ने भारतवर्ष की फौजियों के ओज की दिल से प्रशंसा करते हुए उनके माता पिता भाई बहन एवं पत्नियों को धन्य बताया। जिन्होंने इस दुःखद घड़ी में साहस नही छोड़ा है। समूचे देशवासियों को हमारी सेना एवं उनके परिजनों पर गर्व है। बात जब देश की हो तो हमें प्रांतवाद से उपर उठकर सिर्फ राष्ट्र के बारे में सोचना चाहिए। बिहार सेवा संघ का पहला मोटो यही है।

        कार्यक्रम में पुलवामा में शहीद वीरों की याद में आयोजित देशभक्ति गीतों से संजी गीतों की माला के साथ श्रद्धांजलि सभा में उत्तर क्षेत्रीय संस्था के अरविंद सिंह क्षत्रिय, उत्तर भारत सेवा समिति के महासचिव अधिवक्ता शोभनाथ त्रिपाठी, अखंड राजपुताना सेवा संघ के जिला अध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह, बोईसर रेलवे स्टेशन के कनिष्ठ स्टेशन मास्टर वी.के.यादव,जेएसडब्ल्यू के एच.आर.हेड बबन जाधव,बजरंग दल के जिला अध्यक्ष च़ंदन सिंह, प्रखंड प्रमुख एस.पी.सिंह, मीडिया प्रवक्ता मनोज मिश्रा,भाजपाई श्रीराम पाण्डेय, समाजसेवी उमाकांत भारती सरिखे संभ्रांत लोग देर शाम तक कार्यक्रम का शोभा बढाते रहे।

     कार्यक्रम का आयोजन बिहार सेवा संघ के अध्यक्ष तथा महाराष्ट्रा खादी भंडार के व्यवस्थापक बबन सिंह एवं बिहार सेवा संघ से जुड़े प्रदेश वासियों की ओर से की गयीं एवं सफल संचालन ओजपूर्ण वक्ता ब्रह्मदेव जी चौबे ने किया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट