बाल विवाह एवं दहेज प्रथा के खिलाफ आंगनवाड़ी सेविकाओं द्वारा निकाली गई प्रभात फेरी

बिहार से अनिल वर्मा की रिपोर्ट

वैशाली ।। बिदुपुर प्रखंड के चक सिकंदर कल्याणपुर पंचायत में, बाल विवाह एवं दहेज प्रथा के खिलाफ आज 2 मार्च को  जिला अध्यक्ष सह आंगनवाड़ी सेविका, सविता कुमारी यादव की अध्यक्षता में आंगनवाड़ी सेविकाओं द्वारा प्रभात फेरी निकालकर, स्लोगन के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया गया। सर्वप्रथम जिला अध्यक्ष सविता कुमारी यादव ने अपने भारत के वीर सपूत विंग कमांडर अभिनंदन को सही सलामत अपने वतन लौटने पर बधाई दी। उसके बाद सविता ने रैली के माध्यम से जन-जन तक संवाद पहुंचाई ,कि दहेज लेना और देना धन वालों के लिए भले ही रूतवा माना जा रहा हो, लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए यह अभी श्राप है। दहेज के कारण विवाहिता की हत्याएँ की जा रही है। दहेज लेने वालों की इससे परहेज करने पर ही प्रथा से निजात मिल सकेगा। दहेज लेना और देना दोनों जुर्म है। वही जिले में बाल विवाह के मामलों में कमी आई है। शिक्षा के प्रति बालिकाओं के बढ़ते रुझान से बालिकाओं के साथ उनके परिजनों में बाल विवाह से परहेज करने का मनोबल बढ़ा है। आज की रैली में उपस्थित सी आर सी प्रभात सिंह,महिला पर्यवेक्षिका मंजू देवी, सेविका इंदु देवी ,मिता देवी, मंजू देवी ,अनीता देवी, राम सिया देवी, सीमा कुमारी, उर्मिला कुमारी, सुजाता कुमारी ,, शर्मिला देवी, सीमा प्रवीण, संध्या कुमारी , आभा कुमारी, विभा कुमारी, सुनीता कुमारी, अंजू देवी ,इन्दू देवी,संगीता प्रियदर्शिनी, उषा देवी, मीनू देवी इत्यादि थी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट