वोटरों को धमकाना पड़ा भारी, सपा के पूर्व विधायक सहित 73 लोगों पर केस दर्ज

उत्तर प्रदेश : आजमगढ़ में भाजपा का भाजपा का झंडा उतरवाने और वोटरों को धमकाने और पीटने के मामले में 73 लोगों पर मुकमा दर्ज हुआ है। इसमें सपा के पूर्व विधायक समेत 73 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
आजमगढ़ के रौनापार थाना क्षेत्र के मऊकुतुबपुर गांव निवासी अंबुज गोंड़ का आरोप है कि वह शुक्रवार की शाम को गांव के शिवमंदिर पर बैठा हुआ था। उसके साथ गांव के रोशन साहनी, अरविंद साहनी, हीरालाल आदि बैठे हुए थे। तभी पूर्व विधायक अभय नरायण पटेल आदि के नेतृत्व में सपा के नेता और कार्यकर्ता पहुंचे और भाजपा का झंडा उतारकर अपनी पार्टी का झंडा लगाने को कहा।

साथ ही पार्टी के पक्ष में ही मतदान करने की धमकी दी। विरोध करने पर सपाइयों ने अंबुज गोंड़ सहित अन्य को मारने के लिए दौड़ा लिया। यह लोग जान बचाकर एक व्यक्ति के घर में घुसकर दरवाजा बंद करने का प्रयास किया, लेकिन मनबढ़ों ने अंबुज गोंड़ आदि को लात, घूंसों से पीटकर घायल कर दिया। गांव के लोगों के हस्तक्षेप के बाद किसी तरह से जान बच सकी। पुलिस अंबुज की तहरीर के आधार पर इन लोगों के खिलाफ मारपीट, धमकी देने, दहशत फैलाने और वोट के लिए धमकाने की धारा में केस दर्ज कर ली। एसओ रौनापार दिनेश चंद पाठक ने बताया सपा के पूर्व विधायक सहित 13 लोगों को नामजद और 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर ली गई है। दो आरोपी ग्राम प्रधान सर्वेश और उसके बेटे आशीष को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही।
अंबुज गोंड़ की तहरीर पर जिन लोगों को आरोपी बनाया गया है। उसमें सगड़ी तहसील क्षेत्र के समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक अभय नरायण पटेल के अलावा कादीपुर गांव निवासी जिपं सदस्य शिवसागर यादव, मऊकुतुबपुर गांव निवासी सर्वेश कुमार, बनावे गांव निवासी अनिरुद्ध पटेल, पीपरपाती गांव निवासी छात्र नेता दुर्गा यादव, पूर्व विधायक के बेटे यशपाल पटेल, चांदपट्टी गांव निवासी बदरू, नई बस्ती निवासी राजीव कुमार, अराजी अजगरा मगरवी गांव निवासी विजय यादव, देवारा अचल नगर निवासी राजू यादव, अभनपट्टी गांव के प्रधान अशोकलाल यादव, अराजी अजगरा मगरवी के प्रधान सूर्यदेव यादव, नई बस्ती निवासी राजकुमार यादव आदि को नामजद और 60 अज्ञात लोगों को आरोपित किया है। 

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट