
मधुपुर-सारठ पथ पर स्कोर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, चालक की हालत चिंताजनक
- Lalu Yadav, Reporter Jharkhand/Bihar
- Jun 20, 2019
- 338 views
बिहार ।। देवघर जिला के मधुपुर-सारठ पथ पर पथरौल हाई स्कूल के पास स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों ने घायलों को इलाज के लिए मधुपुर अस्पताल भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को देवघर के सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने स्कॉर्पियो चालक की हालत चिंताजनक बताई है। दुर्घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गयी। सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पुलिस भी पहुंची। पुलिस अधिकारी के अनुसार, इस दुर्घटना में जितेंद्र कुमार, विकास कुमार, पिकू कुमार, टिंकू केशरी नामक युवक घायल हो गए है। साथ ही इस बात की भी जानकारी दी गयी कि स्कॉर्पियो पर सवार लोग झरिया से जामताड़ा शादी में शामिल होने के लिए आए हुए थे। ये सभी लोग पूजा करने गंजेबारी नायक धाम गए थे। वापसी के दौरान स्कोर्पियो दुर्घटना हो गई। बहरहाल पुलिस ने स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है।
रिपोर्टर