
शहर के शगुन वाटिका सभागार में भाजपा ने किया जिला स्तरीय बैठक
- Lalu Yadav, Reporter Jharkhand/Bihar
- Sep 04, 2019
- 468 views
जमुई से संवाददाता देवेन्द्र कुमार की रिपोर्ट
जमुई ।। शहर के शगुन वाटिका सभागार में भाजपा जिलाध्यक्ष भाष्कर सिंह की अध्यक्षता में संगठन सदस्यता पर्व 2019 हेतु जिला बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधान पार्षद सह जिला चुनाव प्रभारी राजेन्द्र गुप्ता ने संगठन चुनाव हेतु लोगों को प्रेरित किये। साथ ही उन्होंने कहा कि नवंबर माह तक बूथ से प्रदेश स्तर का चुनाव सम्पन्न हो जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि हमे गर्व है कि हम वैसे दल के सदस्य है जिनके कार्यक्रम का शुभारंभ ही भारत माता की जय व वन्देमातरम के जयघोष से शुरू होता है।
इस अवसर पर विधायक डॉ रविन्द्र यादव ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम सभी को एक विशेष अभियान चलाकर सदस्यता अभियान को मूर्त रूप देना है। पूर्व विधायक अजय प्रताप ने कहा कि में पूरे तन मन से भाजपा में हूँ व भाजपा के लिए एक ईमानदार सिपाही के रूप में काम करता रहूँगा। इस अवसर पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य विकास प्रसाद सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह, नवल किशोर सिंह,प्रकाश भगत सहित भाजपा नेता कृष्णनंदन सिंह,विवेक सिंह,धर्मेंद्र सिंह,रामदेव पासवान,ब्रजेश सिंह राजपूत,कार्तिक वर्मा,कंचन देवी,निर्मल सिंह,अमित कुमार सिंह,राजकिशोर सिंह , भाजपा युवा नेता सिंटू कुमार साव, सुबोध सिंह सहित सैंकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित हुए।
रिपोर्टर