
भिवंडी मनपा प्रशासन का नया भष्ट्राचार उजागर, कर्मचारियों के बोनस रकम से ५०० रुपये काटे, मजदूर यूनियनों के देनी थी रकम
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Oct 31, 2019
- 554 views
भिवंडी शहर महानगर पालिका कर्मचारियों के बोनस से पैसा काटने के कारण कर्मचारियों में आक्रोश ।
आयुक्त के आदेश पर पैसा मिलने की उम्मीदवार !
भिवंडी। संवाददाता।
भिवंडी शहर महानगर पालन प्रशासन ने कर्मचारियों के बोनस रकम से युनियन के नाम पर प्रत्येक कर्मचारियों के बोनस से ५०० रुपये काटने पर कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त हैं. भिवंडी मनपा में आस्थापना विभाग अनुसार कुल ३ हजार ८०० कर्मचारी कार्यरत हैं. इन कर्मचारियों को मनपा प्रशासन ने ८ हजार १०० रुपये दिवाली बोनस देने के लिए प्रस्ताव पास किया था.तथा बोनस की रकम कर्मचारियों को २४ अक्टूबर को दिया जा चुका हैं. किन्तु दिवाली बोनस की रकम से प्रत्येक कर्मचारियों के बोनस रकम से ५०० रुपये मनपा प्रशासन ने काट लिया हैं जिसके कारण कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त हैं. नाराज मनपा कर्मचारियों ने कांग्रेस पार्टी के ठाणे जिला ग्रामीण जनरल सेक्रेटरी पंकज गायकवाड़ को मनपा प्रशासन व युनियन की दादागिरी तथा कर्मचारियों पर हुए अत्याचार की शिकायत की. कांग्रेस पार्टी के जनरल सेक्रेटरी पंकज गायकवाड़ ने ठाणे जिला अधिकारी राजेश नार्वोकर तथा भिवंडी मनपा आयुक्त डाँ.प्रवीण आष्टीकर को कर्मचारियों पर हुए अत्याचार की लेखी शिकायत दर्ज कारवाई.तथा मांग की कर्मचारियों के बोनस रकम से युनियन के नाम पर काटा गया पूरा रकम ५०० रुपये कर्मचारियों को पुनः वापस किया जाये.
भिवंडी मनपा कर्मचारियों के बीच १२ युनियन कार्यरत हैं जिसमें महाराष्ट्र राज्य कास्ट्राईब कर्मचारी कल्याण महासंघ ,म्युन्सिपल मजदूर युनियन ,रिपब्लिकन श्रमिक ब्रिगेड ,लेबर फ्रंट युनियन ,महाराष्ट्र् राज्य मजूर जनरल कामगार युनियन ,भारतीय कामगार सेना ,अखिल महाराष्ट्र जनरल कामगार युनियन ,भारतीय कामगार कर्मचारी महासंघ,शासकीय वाहन चालक संघटना मंत्रालय ,मुंबई ,रिपब्लिकन एम्प्लॉईज फेडरेशन ,मुंबई मजदूर संघ ,भारतीय कामगार संघटना का समावेश हैं. १२ कर्मचारी संगठन व युनियन के पदाधिकारियो ने आपसी सांठ गाठ कर मनपा के भष्ट्र अधिकारियों से मिलीभगत कर ३ हजार ८०० कर्मचारियों को विश्वास में नही लेते हुए मनपा प्रशासन द्वारा दिया गया दिवाली बोनस से ५०० प्रति कर्मचारी के हिसाब से रकम काटवा लिया था.
भिवंडी मनपा में कर्मचारी के हितो की सुरक्षा के लिए कार्यरत १२ कामगार संगठनों ने एक स्कीम के तहत कृति समिति की स्थापना कर मनपा प्रशासन से कर्मचारियों को दिया जाने वाला दिवाली बोनस से ५०० रुपए काटने की मांग की थी. कृति समिति की मांग को मनपा प्रशासन ने मान भी लिया था. प्रत्येक कर्मचारियों के दिवाली बोनस से ५०० काटकर कुल रकम लगभग १७ लाख रुपए युनियन के खातों में ट्रांसफर करने के लिए मनपा प्रशासन ने कृति समिति को अवगत करवाया था. किन्तु पंकज गायकवाड़ के शिकायत के बाद कर्मचारियों के बोनस रकम से काटा गया ५०० रुपए कर्मचारियों के बैंक खातों में पुनः हस्तांतरण करने का आश्वासन मनपा आयुक्त प्रवीण आष्टीकर ने पंकज गायकवाड़ को दिया हैं.
********** कर्मचारियों के हक्क का पैसा किसी गैर असरकारी संगठना के नाम पर काटने का अधिकार नहीं हैं तथा भारतीय सविंधान या कामगार कायदा में कानून नहीं है. किन्तु भिवंडी शहर महानगर पालिका प्रशासन ने कर्मचारी कृति समिति संगठना से सांठ गांठ कर कर्मचारियों के बोनस रकम से ५०० रुपये काटा गया हैं . जो पूरी तरह गैर व्यवहार हैं तथा कर्मचारियों के साथ अन्याय हैं
------------------- निलेश चौधरी , वरिष्ठ नगरसेवक ,भिवंडी महापालिका.
रिपोर्टर