भिवंडी में कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की संख्या पहुँचा 1471

भिवंडी पालिका क्षेत्र 170 व भिवंडी ग्रामीण परिक्षेत्र 39 कुल 209 नये मरीज

भिवंडी।। भिवंडी में लगातार कोरोना वायरस का दुष्प्रभाव बढ़ने से नागरिकों में भय व्याप्त हैं। शहर तथा ग्रामीण परिसर में रोज दर्जनों मरीज़ मिल रहे हैं.वही पर शहर परिक्षेत्र के कबिस्तानों में हाउस फुल का बोर्ड कबिस्तान ट्रस्टियों द्वारा लगा दिया गया हैं.इसके साथ ही श्मशान भूमि की चिंताऐ लगातार जल रही हैं। भिवंडी पालिका प्रशासन ने 18 जून से पुनः विशेष लाॅक डाउन लगा दिया हैं.वही पर कोरोना का दुष्प्रभाव रोकने में असफल भिवंडी पालिका आयुक्त डाॅ. प्रवीण आष्टीकर को हटाकर डाॅ.पंकज आशिया (A.I.S.) को शासन ने आयुक्त नियुक्त किया हैं। इसके साथ ही ग्रामीण भागों में सरपंचो द्वारा कई गांवों को पुनः सील किया जा रहा हैं।
       
भिवंडी पालिका परिक्षेत्र अंतर्गत 21 जून रविवार, 170 पाॅजिटिव मरीज पाऐ गये हैं.जिसमें नदीनाका परिसर से 04 महिला व 38 पुरुष कुल 32 लोग संक्रमित हैं। अंजुर फाटा परिसर से 12 महिला 15 पुरुष व 01 बालक कुल 28 लोग कोरोना पाॅजिटिव पाऐ गये। कामतघर गांव से 07 महिला 10 पुरुष व 04 बालक कुल 21 लोग संक्रमित हुए हैं। ईदगाह परिसर से 07 महिला 11 पुरुष व 01 बालक कुल 19 मरीज आज मिलें। पदमानगर परिसर से 04 महिला 11 पुरुष व 02 बालक कुल 17 लोगा आज पाॅजिटिव पाऐ गये गये हैं। इसके साथ ही गायत्रीनगर 06 महिला 03 पुरुष, शांतिनगर 01 महिला 08 पुरुष, नवी बस्ती 02 महिला व 02 पुरुष,गैबीनगर 03 महिला 01 पुरुष, भाग्य नगर 01 महिला व 01 बालक, भंडारी कंपाउड 02 महिला व 06 पुरुष, आजमीनगर 02 महिला व 02 पुरुष, संगम पाडा 02 महिला 04 पुरुष व मिल्लतनगर 04 पुरुष 03 महिला संक्रमण के शिकार हुए हैं।
आज 57 महिला 104 पुरुष व 09 बालक कुल 170 लोग इस वैश्विक महामारी कोरोना से संक्रमित हुए हैं। पालिका प्रशासन ने 15 क्षेत्रों को अति संवेदनशील क्षेत्र घोषित किया हैं। जिसमें अवचित पाडा से आज एक भी मरीज नही मिलें।
       
भिवंडी पालिका परिक्षेत्र अंर्तगत अब तक 1045 लोग संक्रमित हो चुके हैं.जिसमें आज 05 लोगों की मृत्यु होने से मृत्यु की संख्या 71 पर पहुँच चुका हैं.इसके साथ ही 02 मरीज कोरोना को मात देकर ठीक होने से अस्पतालों से डिस्चार्ज हुऐ, जिसके कारण ठीक होने की संख्या में वृद्धि होने से 450 पर जा पहुँचा। वही पर उपचार ले रहे संख्या में आज 163 नये मरीजों की वृद्धि होने से कुल संख्या 524 पर पहुँचा हैं। कोरंटाइन सेंटर में आज 49 लोगों की कमी होने से अब कोरंटाईन सेंटर की संख्या 518 पर जा पहुँचा हैं।
       
इसी तरह ग्रामीण परिसर में इस वैश्विक महामारी ने कोहराम मचाकर रखा हुआ हैं। आज 39 नये मरीज़ मिलने से कुल मरीज़ों की संख्या 426 पर पहुँचा. जिनमें अभी तक 08 लोगो की मृत्यु हो चुकी हैं। उपचार के दरम्यान 147 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं. 279 मरीज़ों का उपचार विभिन्न अस्पतालों में चल रहा हैं।
 
आज 21 जून रविवार,खारबांव परिक्षेत्र से सबसे ज्यादा 12 मरीज मिले. जिसमें काल्हेर गांव 01 पुरुष व 01 महिला, डूंगे गांव 01 पुरुष, अंजुर फाटा 01 पुरुष, पूर्णा गांव 01 पुरुष, चरनीपाडा 04 पुरुष, कशेली 01 पुरुष व खारबांव से 01 पुरुष व 01 महिला का समावेश हैं।कोन गांव परिक्षेत्र से 11नये मरीज मिले हैं जिनमें कोन गांव 05 पुरुष व 01 महिला,सोनाले गांव 01 पुरुष, सरवली गांव 02 पुरुष व 01 महिला, तथा पिंपलास गांव से 01 पुरुष का समावेश हैं। दिवा अंजूर परिक्षेत्र से 08 मरीज़ पाऐ गये हैं जिनमें अंजुर दिवे गांव 04 पुरुष व 03 महिला तथा गुंदवली गांव से 01 पुरुष का समावेश हैं। अनगांव परिक्षेत्र से 04 मरीज़ पाऐ गये हैं जिनमें पारिवली गांव 01 पुरुष, निबंवली 01 महिला, महापोली 01 पुरुष व शेलार गांव से 01 पुरुष का समावेश हैं। दाभाड परिक्षेत्र के बारेट पाडा से 01 पुरुष संक्रमित हुआ हैं। पडघा परिक्षेत्र से आज पुनः 01 महिला संक्रमित हैं तथा चिंबीपाडा परिक्षेत्र में आज 02 मरीज मिले है जिसमें कांबे गांव 01 पुरुष व खोणी गांव 01 पुरुष का समावेश हैं।
       
ठाणे जिला के भिवंडी परिक्षेत्र में कुल मरीजों की संख्या 1471 पर पहुँच चुका हैं.जिनमें 597 मरीज़ उपचार के दौरान ठीक हो चुके हैं। कुल 79 मरीज़ों की मृत्यु हो चुकी हैं। इसके साथ ही 795 मरीज़ों का उपचार विभिन्न अस्पतालों में चल रहा हैं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट