भिवंडी में कोव्हिड -19 पाॅजिटिव मरीजों का आकड़ा पहुँचा 828

शहर 100 व ग्रामीण से 12 कुल 112 पाॅजिटिव मरीज आज

भिवंडी।। शहरी भाग में आज 14 जून रविवार, 100 पाॅजिटिव मरीज पाऐ गये.जिसके कारण अब शहरी भाग में कुल‌ 570 मरीजों का आंकड़ा पहुँच चुका हैं.इसके साथ ही ग्रामीण परिसर से आज 12 पाॅजिटिव मरीज पाऐ जाने से अब ग्रामीण का आंकड़ा भी 258 तथा भिवंडी में अब कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 828 पहुँच चुका हैं. वही पर शहरी भाग में 21 व ग्रामीण परिसर से 05 कुल 26 लोगों की मृत्यु हो चुकी हैं।

आज रविवार 14 जून,  शहर के विभिन्न भागों से कुल 100 मरीज पाऐ गये हैं.जिसमें नदीनाका से 02 महिला व 07 पुरुष , अवचित पाडा 02 महिला व 01 पुरुष, शांतिनगर 01 पुरुष, नवी बस्ती 05 महिला व 06 पुरुष तथा 03 बालक,गैबीनगर 09 महिला व 07 पुरुष तथा 01 बालक, पदमानगर 05 महिला 03 पुरुष तथा 03 बालक, भाग्य नगर 01 पुरुष, कामतघर गांव 04 महिला व 03 पुरुष 01 बालक, अंजूर फाटा 05 महिला व 03 पुरुष,भंडारी कंपाउड 01 महिला व 01 पुरुष तथा 01 बालक, आजमीनगर 02 महिला व 02 पुरुष, संगमपाडा 02 पुरुष व 03 महिला, ईदगाह 02 महिला व 03 पुरुष, मिल्तत नगर 03 महिला व 07 पुरुष तथा 01 बालक का समावेश हैं। आज शहर से 43 महिला व 47 पुरुष तथा 10 बालक कुल 100 लोग कोरोना संक्रमण से संक्रमित हुए हैं। जिसके कारण शहरी भाग में कुल मरीजों का आंकड़ा 570 पर पहुँच चुका हैं जिसमेंं 21 लोगों की मृत्यु हो चुकी हैं.इसके साथ ही 369 लोगो का उपचार विभिन्न अस्पतालों में चल रहा हैं.180 लोग उपचार के दरम्यान ठीक हो चुके हैं। वही पर टाटा स्थित 468 लोगों को कोरंटाइन किया गया हैं। आज का आंकड़ा 04 दिन से लैंब बंद होने के कारण आज रिपोर्ट आया हैं। जिसमें पाॅजिटिव मरीजों के परिजनो सहित बाहर से शहर में प्रवेश करने वाले लोग भी शामिल हैं.इस प्रकार की जानकारी भिवंडी मनपा जनसंपर्क अधिकारी मिलिंद पलसुले ने दिया हैं।
     
वही पर भिवंडी ग्रामीण परिसर में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 258 पर पहुँच चुका था.आज रविवार 14 जून को 12 पाॅजिटिव मरीज पाऐ गये हैं.खारबांव क्षेत्र में आज 05 मरीज पाऐ गये हैं जिसमें चरनीपाडा निवासी 40 वर्षीय पुरुष, कशेली गांव निवासी 54 वर्षीय पुरुष, 67 वर्षीय महिला, वडघर निवासी 33 वर्षीय महिला व पुर्णा गांव निवासी 25 वर्षीय पुरुष का समावेश है।इसके साथ ही कोन परिक्षेत्र से 03 मरीज पाऐ गये है. जिसमें कोन गांव निवासी 60 वर्षीय महिला, सरवली गांव निवासी 52 वर्षीय पुरुष,सोनाले गांव निवासी 29 वर्षीय पुरुष भी संक्रमण का शिकार हुए हैं। अनगांव परिसर में आज 04 मरीज मिले हैं जिसमें दिपाली गांव निवासी 26 वर्षीय पुरुष, निवली गांव निवासी 38 वर्षीय पुरुष व 21 वर्षीय महिला, भिनार गांव निवासी 28 वर्षीय पुरुष समावेश हैं। जिसके कारण अब ग्रामीण परिसर में कुल पाॅजिटिव मरीजों की संख्या 258 पर पहुँच चुका है। ग्रामीण परिसर में मृतकों की संख्या 05 पर पहुँचा हैं। 96 लोगों का उपचार विभिन्न अस्पतालों में चल रहा हैं.107 लोग उपचार के दरम्यान ठीक हो चुके हैं. 
         
भिवंडी शहर तथा ग्रामीण परिसर में कुल पाॅजिटिव मरीज की संख्या 828 पर पहुँच चुका हैं। जिसमें 287 मरीज उपचार के दरम्यान ठीक हो चुके हैं। इसके साथ ही 26 मरीजों की मृत्यु हो चुकी हैं 465 मरीजों का उपचार विभिन्न अस्पताल में चल रहा हैं. वही पर 13 जून तक 873 लोगो को कोरंटाइन किया गया हैं। इसके साथ ही शहर में 22 व ग्रामीण 92 कंटनमेट जोन घोषित किया गया था.

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट