
मंसूरचक उप प्रमुख डॉ. अंजना को मिला
- Lalu Yadav, Reporter Jharkhand/Bihar
- Nov 22, 2019
- 352 views
राम कुमार ब्यूरो रिपोर्ट समस्तीपुर
समस्तीपुर।। स्वास्थ्य एवम समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मंसूरचक प्रखंड की उप प्रमुख डॉ. अंजना कश्यप को गुरुवार की संध्या बेगूसराय के गांधी स्टेडियम में ज़िले की चयनित नौ प्रखर महिलाओं के साथ "अपराजिता सम्मान" से सम्मानित किया गया।
बेगूसराय के ज़िलाधकारी अरविंद कुमार वर्मा, बेगूसराय नगर निगम के महापौर उपेंद्र प्रसाद सिंह, विधान पार्षद सह भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री रजनीश कुमार ने संयुक्त रूप से यह सम्मान प्रदान किया।उप प्रमुख को मिले सम्मान की जानकारी पर क्षेत्र में खुशी की लहर व्याप्त है।
मिथिलांचल के वरिष्ठ साहित्यकार चाँद मुसाफिर ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे नारी सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर बताया तो मध्य विद्यालय मंसूरचक के पूर्व प्रधान चंद्रशेखर चौधरी ने कहा कि इससे क्षेत्र के ग्रामीण महिलाओं में कुछ करने की प्रेरणा मिलेगी।बधाई देने वालों में गोविंदपुर-2 के मुखिया सुधीर कुमार मुन्ना, भाजपा नेता हरेकृष्ण ईश्वर, बहरामपुर के मुखिया निरंजन कुमार ईश्वर, गोविंदपुर-1 के मुखिया राजीव कुमार पासवान, भाजपा मंडल अध्यक्ष अखिलेश्वर प्रसाद, भाजपा नेता पवनदेव, सिने अभिनेता रंजीत गुप्त, शिक्षक सह संगीतकार अजय अनंत, भाकपा नेता राजीव कुमार, समसा डेयरी के अध्यक्ष अंजनी कुमार सिंह, ऑसम डेयरी के पदाधिकारी अजीत झा आदि थे।
उप प्रमुख डॉ अंजना ने कहा कि यह सम्मान क्षेत्र के लोगों को ही समर्पित है जिन्होंने हर कदम पर हमारा साथ देकर उत्साहवर्धन किया।डॉ.अंजना ने कार्यक्रम संयोजक सह वरिष्ठ पत्रकार विपिन पाठक के प्रति भी आभार प्रकट किया।
रिपोर्टर