
मामूली सी बात पर बराती घराती आपस में भिड़े, दो घायल
- Hindi Samaachar
- Nov 23, 2019
- 220 views
शाहगंज ।। कोतवाली क्षेत्र के सहावैं बरबसपुर गांव में गुरुवार को आई एक बारात में मामूली बित पर बरातियों और घरातियों के बीच मारपीट हो गयी। जिसमें दूल्हे का भाई समेत दोनों पक्षों से दो लोग घायल हो गए। घायलों का अलग अलग अस्पताल में उपचार कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस के समझाने बुझाने पर मामला शांत हुआ।
उक्त गांव में लल्लू राजभर के यहां आजमगढ़ के कम्मरपुर गांव से बारात आयी थी। द्वारचार के लिए बराती नाचते गाते कन्या फक्ष के दरवाजे पर पहुंचे। बरातियों को जलपान कराने के दौरान किसी बात को लेकर बरातियों और घरातियों के बीच नोकझोंक होने लगी। बात इतनी बढ़ गयी कि दोनों तरफ से ईंट पत्थर चलने लगे। जिसमें कन्या पक्ष से कन्हैयालाल और वर पक्ष से दूल्हे के चाचा घायल हो गये। दूल्हे के भाई को गम्भीर अवस्था में घायल देख कुछ बराती उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर चले गये। घटना से बरातियों में भगदड़ मच गयी। शादी की रस्म कुछ देर के लिए रुक गयी। इस दौरान सूचना पर 100 डायल पुलिस मौके पर पहुंच गयी। गांव के प्रबुद्ध जनों और पुलिस के हस्तक्षेप से देर रात्रि शादी की रस्म पूरी हुई।
रिपोर्टर