
देवघर कुंडा में पैदल जा रहे व्यक्ति को तेज रफ्तार वाहन ने मारा धक्का, एक की मौत
- Lalu Yadav, Reporter Jharkhand/Bihar
- Dec 13, 2019
- 284 views
देवघर ।। देवघर के कुंडा थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह एक सड़क में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। दुर्घटना में मृत व्यक्ति की पहचान कुंडा थानांन्तर्गत दुल्हनियां गांव निवासी विशेश्वर राउत के तौर पर हुई है। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, विशेश्वर राउत पैदल सड़क पार कर रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें धक्का मार दिया। विशेश्वर राउत की मौके पर ही मौत हो गयी। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और देवघर- मधुपुर मुख्य पथ को जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची कुंडा थाना की पुलिस दुर्घटनास्थल पर पहुंची है। बहरहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की पड़ताल कर रही है।
रिपोर्टर