अपराधियों के बढ़े हौसले हथियार के बल पर मारपीट कर लूट की घटना को दिए अंजाम

क्षेत्र वासियों में भय का माहौल व्याप्त थाना क्षेत्र अंतर्गत कई चोरी की वारदातों का भी नहीं हो पाया उद्भेदन 

कैमूर-- जिला के कुदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पसपिपरा केवढ़ी नहर रोड अजगरा खालसा पुल के मध्य अपराधियों ने हथियार के बल पर मारपीट लहूलुहान कर लूट की घटना को दिया अंजाम। पीड़ित कुदरा थाना क्षेत्र के भदौला गांव निवासी शत्रुघ्न कुमार सिंह उम्र लगभग 22 वर्ष पिता स्वर्गीय नसीबा से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 19/ 10/25  को देर शाम मोहनियां से अपने दवा दुकान से लौट रहे थे, कुदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पसपीपरा केवढ़ी नहर रोड अजगरा गांव ओरैया के बीच दो बाइक से सवार -5 अपराधियों ने हथियार लहराते हुए जबरदस्ती रोक दिया। और अपराधियों ने उनके साथ मारपीट कर लहुलूहान कर दिया, जब वह गिर पड़े तो अपराधियों ने 5000 रूपए नगद एक एंड्राइड मोबाइल फोन लूट कर फरार हो गए। कुछ समय बाद जब वहां से राहगीर गुजर रहे थे तो उनके माध्यम से टोल फ्री 112 नंबर पर संपर्क किया गया जिसके बाद मौके पर पहुंच 112 नंबर प्रशासन द्वारा घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां से औपचारिक इलाज के उपरांत घायल की स्थिति को गंभीर देखते हुए परिजनों द्वारा एक निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां इलाज जारी है। वहीं घटना के संबंध में जानकारी लेने हेतु जब अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मोहनियां प्रदीप कुमार से दूरभाष के माध्यम से संपर्क किया गया तो उनके द्वारा कॉल का कोई भी जवाब नहीं दिया गया।


        अपराधियों की बढ़ती हौसला से क्षेत्र वासियों में भय का माहौल व्याप्त 

यदी देखा जाए तो थाना क्षेत्र अंतर्गत हो रहे अपराध और अपराधी प्रशासन की गिरफ्त से बाहर, क्षेत्र वासियों में भय का माहौल व्याप्त कर दिया है। थाना क्षेत्र अंतर्गत दो ढाई महीने के अंतराल में लगभग आधा दर्जन से अधिक चोरी व छीनैति जैसी की घटनाओं का उद्भेदन न हो पाना ही अपराधियों के हौसले बुलंद कर रहा है।

                      क्या कहते हैं सूत्र

वहीं सूत्रों की माने तो कुदरा थाना प्रशासन अंतर्गत 112 नंबर की गाड़ियों पर सुबह से देर शाम तक चालक व एक चौकीदार के भरोसे दिन भर अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण की कोशिश किया जाता है, वही रात में अधिकारियों को मवेशी व अन्य अवैध वस्तुओं की परिचालन करने वाले गाड़ियों की वसूली से फुर्सत नहीं मिल पा रहा है, जिस वजह से किसी भी अपराधिक घटनाओं का उद्भेदन असंभव प्रतीत हो रहा है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट