भिवंडी महानगरपालिका के स्थायी समिति सभापति पद पर मो.हलीम अंसारी निर्विरोध निर्वाचित

भिवंडी।। भिवंडी महानगरपालिका  के स्थायी समिति सभापति पद  के लिए मो.हलीम मो.हारून अंसारी  सोमवार को निर्विरोध  निर्वाचित हुए हैं।  स्थायी समिति सभापति  चुनाव  हेतु कोकण  आयुक्त  डॉ.जगदीश पाटील ने  ठाणे जिलाधिकारी राजेश नार्वेकर  को पीठासीन अधिकारी   नियुक्त किया था।सुुुबह ११  बजे  जिलाधिकारी राजेश नार्वेकर की अध्यक्षता में विशेष सभा का आयोजन  स्व यशवंत चौधरी सभागृह में  किया गया था।गौरतलब है कि  महापौर पद के चुनाव के बाद  यह  चुनाव  १३  दिसंबर को   होने वाला था, परंतु  तांत्रिक अड़चन  निर्माण होने के कारण  कोकण आयुक्त के  आदेशानुसार यह  चुनाव  रद्द कर  दिया गया था और  पुनः  नये  सिरे से  चुनाव  कराने के लिए  निर्देश दिए थे।उक्त अवसर पर  भाजपा - कोणार्क विकास आघाडी के  नगरसेवक सुमित पाटील  ने नामांकन दाखिल किया था। उसके बाद  आज हुए  चुनाव के लिए  १८  दिसंबर को  नामांकन दाखिल किया था परंतु उक्त समय सुुुमित पाटील ने अपना नामांंकन  दाखिल न करते हुए  वह  वापस ले लिए थे।परिणाम स्वरूप कांग्रेस के  मो.हलीम  अंसारी की स्थायी समिति सभापति पद पर निर्विरोध  निर्वाचित  होना  निश्चित  हो गया था ।इस चुनाव में  सभापति पद के लिए  कांग्रेस के मो.हलीम अंसारी  का  ही केवल  नामांकन दाखिल  होने से पीठासीन अधिकारी तथा जिला अधिकारी राजेश नार्वेकर  ने    निर्विरोध निर्वाचित होने की   घोषणा की  है।और नवनिर्वाचित  स्थायी समिति  के सभापति  हलीम अंसारी  को पीठासीन अधिकारी डॉ.राजेश नार्वेकर व  मनपा  आयुक्त डॉ.प्रविण आष्टीकर  ने  हलीम अंसारी  को  पुष्पगुच्छ देकर  स्वागत किया।हलीम अंसारी  ने  पूर्व  सभापती मदन (बुवा) नाईक  से  स्थायी समिति पद का कार्यभार  ग्रहण किया और तत्काल प्रभाव से  कामकाज  की  शूरुुआ की ।उक्त अवसर पर  जिला प्रशासन अधिकारी प्रकाश बोरसे,उपायुक्त दीपक कुरुलेकर,नगरसचिव अनिल प्रधान उपस्थित  थे। उक्त अवसर पर  नवनिर्वाचित स्थायी समिती सभापती मो.हलीम अंसारी, पूर्व  महापौर जावेद दलवी ,कांग्रेस भिवंडी  जिलाध्यक्ष  शोएब गुड्डू ,सभागृह नेता प्रशांत लाड ,प्रदेश प्रमुख सचिव पप्पू राका ,नगरसेवक अरुण राऊत ,वसीम अंसारी आदि भव्य स्वागत करते हुए शुभेच्छा देते हुए अभिनंदन किया ।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट