
जरमुंडी विधानसभा चुनाव: धनबल हुआ फेल, महागठबंधन उम्मीदवार बादल पत्रलेख दूसरी बार बने विधायक
- Lalu Yadav, Reporter Jharkhand/Bihar
- Dec 24, 2019
- 653 views
झारखंड देवघर ।। जरमुंडी विधानसभा चुनाव में सारे कयासों और धनबल पर जनबल की जीत हासिल हुई। जरमुंडी सीट से महागठबंधन के उम्मीदवार बादल पत्रलेख ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी पर 3099 मतों से जीत दर्ज की। महागठबंधन उम्मीदवार बादल पत्रलेख ने 52507 मत प्राप्त किया, जबकि भाजपा उम्मीदवार देवेन्द्र कुंवर को 49408 मत प्राप्त हुए। वहीं झाविमो के डॉ. संजय को 9242 मत, फूल कुमारी देवी को 17313 मत, सीताराम पाठक को 3989 मत, लोजपा के बीरेंद्र प्रधान को 1887 और बसपा के संजयानंद झा को 1837 मत प्राप्त हुए। लगातार सांस रोक देने वाले इस चुनावी संघर्ष में अंततः बादल 32.22 फीसदी वोट लाकर जीत हासिल कर दोबारा विधायक चुने गए बहरहाल नोटा को 1449 वोट मिले।
रिपोर्टर