भिवंडी शहर के विकास हेतु वचनबद्ध - महापौर सौ.प्रतिभा विलास पाटिल

100 दिन में बही विकास की लहर     

भिवंडी ।। भिवंडी शहर का सर्वागीण विकास व नागरिकों को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराना ही पहला लक्ष्य हैं इसके लिए मैं वचनबद्ध हूं. इस प्रकार का वक्तव्य भिवंडी मनपा के महापौर सौ. प्रतिभा विकास पाटिल ने अपने 100 दिन के कार्यकाल पूरा होने पर पत्रकार परिषद में व्यक्त किया.                    गौरतलब हो कि भिवंडी महानगर पालिका के 8 वें महापौर के रूप में दूसरी बार सौ.प्रतिभा विलास पाटिल ने पूर्ण बहुमत के साथ अपना कार्यभार 5 दिसम्बर 2019 को संभाला.100 दिन का कार्यकाल पूर्ण होने पर शहर में हुए विकास कार्य व होने वाले विकास कार्यो की जानकारी पत्रकार परिषद में दी. इस अवसर पर भिवंडी मनपा के उप महापौर इमरान खान , सभागृह नेता विलास पाटिल , वरिष्ठ नगरसेवक निलेश चौधरी, स्थायी सभापति हलीम अंसारी , अहमद सिद्धीकी, श्याम अग्रवाल , प्रकाश टावरें‌, मतलूब सरदार, विकास निकम, शरद धुले,फराज ‌बाबा, नजीर मलिक सहित लगभग 42 से 45 नगरसेवक उपस्थित थें. वही पर महापौर सौ. प्रतिभा विलास पाटिल ने कहा कि पदभार ग्रहण करते समय हमने वादा किया था कि खड्डे मय रास्ते, ट्रैफिक की समस्या, आरोग्य की असुविधा , पानी की समस्या , स्वच्छता जैसे मूलभूत समस्याओं से नागरिकों को जल्द छुटकारा मिलेगा. इसके लिए सब पक्षीय नगरसेवकों व नागरिकों की सहकार्य की जरुरत थी ।                                   

आज 100 दिन के कार्यकाल पूरा होने लगभग सभी समस्याओं से निपटारा मिल चुका हैं जल्द बाकी समस्याओं का भी छुटकारा मिलेगा. आज शहर के सभी मुख्य रास्ते डामरीकरण के साथ सीमेंट काँक्रीटीकरण का काम युद्ध स्तर पर शुरू हैं.एक साल के अंदर सभी रास्ते का सीमेंट काँक्रीटीकरण कर लिया जायेगा. जिसके कारण खड्डे व ट्रैफिक समस्या से मुक्ति मिल जायेगी ।                               

भिवंडी शहर महानगर पालिका का एकमेव स्वं मीनाताई ठाकरे नाटकगृह के मरम्मत व सुन्दरी करण हेतु शासन ने 10 करोड़ रुपये की निधि मंजूर किया हैं जल्द ही मरम्मत का काम शुरू किया जायेगा.इसके साथ ही शासन ने भाजी मार्केट विकास के लिए 20 करोड़ रुपए निधि मंजूर किया हैं.जल्द ही अत्याधुनिक भाजी मार्केट का निर्माणकार्य प्रारम्भ किया जायेगा. शिवाजी चौक स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रतिमा का सुशोभितकरण करने हेतु शासन ने 2 करोड़ की निधि मंजूर की हैं ।                               

शहर के विभिन्न वार्डों में छोटे व बड़े रास्ते की दशा खस्ताहाल थी, जिनका मरम्मत व डामरीकरण कर लगभग सुधार लिया गया हैं.इसके साथ ही घन कचरा व्यवस्थापन का काम शुरू हैंं इसमें नागरिकों के मदत की आवश्यकता हैं. शहर के नागरिक आपसी मतभेद भुलाकर शहर के विकास में मनपा प्रशासन की मदत करें इस प्रकार का आह्वान महापौर पाटिल ने नागरिकों से की हैं ।                                 

सर्व पक्षीय नगरसेवकों को आपसी मतभेद भुलाकर एकत्रित रहकर शहर के विकास हेतु काम करने की आवश्यकता हैं. प्रत्येक नगरसेवकों को अपने वार्ड में विकास कामों के लिए 20 लाख रुपये की निधि जल्द ही उपलब्ध कराई जायेंगी. इस प्रकार की घोषणा महापौर सौ प्रतिभा विलास पाटिल ने की हैं ।                                                            

वही पर सौ.प्रतिभा विलास पाटिल ने नागरिकों को आह्वान करते हुए कहा कि पूरे जगत में कोरोना वायरस फैला हुआ हैं. महानगर पालिका इस वायरस से लड़ने के लिए सजग्र हैं. पालिका प्रशासन ने शहर के पांच बिभिन्न प्राइवेट अस्पतालों के साथ सभी मनपा के स्वास्थ आरोग्य केन्द्र व स्वं इंदिरा गांधी उप जिला अस्पताल को सर्तक कर रखा हैं.इस वायरस से डरने की जरुरत नहीं हैं. कोरोना वायरस के लक्षण दिखाई पड़ते ही अपने नजदीकी स्वास्थ आरोग्य केन्द्र से संपर्क करें.इस प्रकार का आह्वान नागरिकों से महापौर ने किया हैं. इस पत्रकार परिषद में मंच पर भाजपा, कांग्रेस पक्ष के अधिकांश नगरसेवक उपस्थित थें ।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट