चकाई विधानसभा क्षेत्र में पूर्व विधायक सुमित सिंह के समर्थक निरंतर कर रहे राहत सामाग्री का वितरण

चकाई ।। चकाई विधानसभा क्षेत्र में पूर्व विधायक सुमित कुमार सिंह के समर्थक जदयू कार्यकर्ता करोना लॉकडाउन से प्रभावित लोगों के बीच राहत सामाग्री का निरंतर वितरण कर रहे हैं। लॉकडाउन का पूर्ण अनुपालन कर रहे हैं सुमित कुमार सिंह। लिहाज़ा वह खुद लोगों के बीच नहीं जा रहे हैं। लेकिन उनके समर्थक गांव-गांव में लोगों के बीच अपना दायित्व निभा रहे हैं। चकाई विधानसभा क्षेत्र के चकाई और सोनो दोनों प्रखंडों में पूर्व विधायक के अनुयायी जदयू कार्यकर्ता सक्रिय हैं। वह अकेले-अकेले जाते हैं, भीड़ जमा नहीं होने देते। न ही वह तस्वीरें लेने देते हैं। वितरण के दौरान लॉकडाउन के दिशा-निर्देशों का पूरा-पूरा पालन करते हैं। सोशल डिस्टेंसिंग मतलब शारीरिक दूरी फिजिकल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखते हैं। लोगों को घर-घर खाद्य सामाग्री की आपूर्ति करते हैं। खुद मास्क, ग्लव्स पहन कर, सेनेटाइजर का उपयोग कर हाथ साफ रख, सामानों का वितरण कर रहे हैं। मकसद है कि चकाई विधानसभा क्षेत्र के 42 पंचायतों में हर किसी को यथासंभव सहायता किया जाय। करोना की लड़ाई में किसी को भूखा नहीं रहने दिया जाय। पूर्व विधायक सुमित कुमार सिंह की करोना से लड़ाई की वजह से विवशतापूर्ण गैर मौजूदगी में उनकी इच्छा अनुरूप हर किसी की समुचित मदद साथियों का लक्ष्य है। जबकि पूर्व विधायक सुमित दूरभाष, सोशल मीडिया के माध्यमों के जरिये अपने साथियों, आम लोगों, राजनीतिक-सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं प्रशासनिक अधिकारियों से अनवरत संपर्क में रहते हैं। हरदम, हरक्षण, भर दम मदद की कोशिशें जारी है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट