शहर में कोरोनावायरस के बढ़ते मरीजों के कारण सफाई कर्मचारियों में खलबली

यूनियन द्वारा सफाई कर्मचारियों के लिए मांगे गए सुरक्षा साहित्य को किया जा रहा है अनदेखा, कर्मचारियों में प्रशासन के विरोध असंतोष

भिवंडी।। भिवंडी शहर में शुक्रवार को दो नए कोरोना वायरस संक्रमित मरीज पाए गए हैं.जिसके कारण भिवंडी शहर में संक्रमित मरीजों की संख्या 3 व ग्रामीण में एक कुल चार हो चुकी हैं। लगातार बढ़ रहे मरीजों के कारण शहर में दहशत व्याप्त है वहीं पर भिवंडी मनपा कर्मचारी भी दहशत में काम करने के लिए मजबूर है.कामगार संघटना कर्मचारियों की सुरक्षा हेतु 8 अप्रेल को आयुक्त से साहित्य मिलने के लिए  निवेदन पत्र देकर मांग किया था किंतु प्रशासन द्वारा उचित साहित्य ना मिलने के कारण कर्मचारियों में असंतोष व्याप्त है.जिसके कारण कर्मचारी अपने सुरक्षा के लिए काम बंद करने से नागरिकों में आरोग्य का धोखा निर्माण हो सकता है.ऐसा भय नागरिकों में व्याप्त है।
   
शुक्रवार के दिन अवचित पाड़ा व बेतालपाड़ा में कोरोना से संक्रमित 2 नये संक्रमित मरीज मिलने से नागरिकों सहित पालिका प्रशासन में खलबली मची हुई है. 8 अप्रैल के दिन कामगार कर्मचारी संघर्ष कृति समिति ने कर्मचारियों के सुरक्षा व अनेक समस्याओं के निराकरण हेतु लेखी पत्र मनपा आयुक्त डाॅ. प्रवीण आष्टीकर को दिया था.वहीं पर सुरक्षा साहित्य न मिलने के कारण कर्मचारी कभी भी काम बंद करने का इशारा भी किया था.किंतु आयुक्त ने पत्र को गंभीरता से नही लिया.जिसके कारण मनपा कर्मचारियों तथा अधिकारियों के परिवारों में स्वास्थ के प्रति खतरा बना हुआ हैं. वही पर परिजन भी प्रशासन के इस रवैये से नाराज हैं कामगार कर्मचारी संघर्ष कृति समिति ने आयुक्त से मांग करते हुए कहा हैं कि पालिका आयुक्त तत्काल कर्मचाारियों की समस्या की जानकारी लेकर निराकरण करें .अन्यथा भिवंडी शहर में गंभीर समस्या पैदा हुआ हो सकती है. अत्यावश्यक सेवा में जुटे कर्मचारियों को तत्काल सुरक्षा साहित्य दिया जायें.जब यही दहशत में काम करेंगे तो नागरिकों में आरोग्य सेवा बाधित होगा.वहीं पर पालिका प्रशासन कर्मचारियों पर शक्ति करने से गंभीर परिस्थितियाँ  निर्माण हो सकता है.इस समस्या को लेकर कामगार कर्मचारी संघर्ष कृति समिति ने भिवंडी प्रांत अधिकारी, तहसीलदार व पुलिस उपायुक्त को लिखित निवेदन पत्र देकर अवगत करवाया हैं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट