लाॅक डाउन फ्रेज -2 में खुब चले लात घुसे व डंडे, दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस पाटिल सहित 16 लोग बने आरोपी

भिवंडी ।। देश में वैश्विक महामारी फैली हुई हैं जिसके कारण शासन ने सोशल डिस्टेंसिंग पालने के लिए  सभी को अपने अपने घरों में रहने के साथ पूरे देश को तालाबंद कर दिया हैं. किन्तु भिवंडी ग्रामीण के अंजुर दिवे गांव में सोसल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करते हुए दो पक्षों के बीच खुब जमकर कर लाठी,डंडे व लात घुसे चलने की घटना घटित हुए हैं.नारपोली पुलिस ने दोनों पक्षों के शिकायत पर 16 लोगो के खिलाफ विभिन्न धाराऔ के तहत मामला दर्ज किया हैं ।
         
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 28 अप्रैल लगभग रात 10:00 बजे अंजूर दिवे (हाईवे दिवे) गांव के शंकर मंदिर के पास पुलिस पाटील यतीश म्हात्रे, राहुल म्हात्रे, अरविन्द म्हात्रे, विशाल म्हात्रे, अक्षय म्हात्रे, वैभव म्हात्रे का आपसी विवाद हो रहा था.जिसको छुड़ाने गए विशाल पंढरीनाथ पाटील के ऊपर विशाल व अक्षय म्हात्रे ने गाली- गलौज करते हुए लकड़ी के डंडे से मारकर जख्मी कर दिया. इस झगड़े से मन में दुश्मनी पाले हुए यतीश शांताराम म्हात्रे, दिलीप रामदास म्हात्रे, आकाश जर्नादन म्हात्रे ,जितेश छोटू पाटिल, प्रणय काशिनाथ पाटिल, श्याम परशुराम भोईर,कल्पेश पांडुरंग म्हात्रे, केतन कांतीलाल पाटिल,कल्पीत काशिनाथ पाटिल, बृजेश काशिनाथ पाटिल, विक्की रविन्द्र पाटिल ने राहुल म्हात्रे, अक्षय म्हात्रे को मंदिर के पास पकड़ कर जमकर लात घुसे व डंडे से धुनाई कर दिया। झगड़े को छुड़ाने आये राहुल व अक्षय म्हात्रे के परिजनो पर भी डंडे व घुसे से प्रहार किया.नारपोली पुलिस ने विशाल किसन म्हात्रे (25) के शिकायत पर यतीश शांताराम म्हात्रे ( पुलिस पाटिल) , दिलीप रामदास म्हात्रे, आकाश जर्नादन म्हात्रे ,जितेश छोटू पाटिल, प्रणय काशिनाथ पाटिल, श्याम परशुराम भोईर,कल्पेश पांडुरंग म्हात्रे, केतन कांतीलाल पाटिल,कल्पीत काशिनाथ पाटिल, बृजेश काशिनाथ पाटिल, विक्की रविन्द्र पाटिल कुल 11 लोगो के खिलाफ मामला दर्ज किया हैं ।
         
दूसरे पक्ष के शिकायतकर्ता विशाल पंडरीनाथ पाटिल (37) ने राहुल म्हात्रे, अरविन्द म्हात्रे, विशाल म्हात्रे, वैभव म्हात्रे, अक्षय म्हात्रे कुल 05 लोगो के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाया हैं.नारपोली पुलिस ने दोनो पक्षों के 16 लोगो के खिलाफ भादंवि के कलम 324, 323, 504, 143, 147, 148, 149, 188 प्रमाणे गुनाह दाखल किया हैं जिसकी जांच पुलिस उपनिरीक्षक नितीन चौधरी कर रहे है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट