भिवंडी में कोव्हिड -19 पाॅजिटिव मरीजों का आंकड़ा पहुँचा 390

शहर 07 व ग्रामीण से 09‌ कुल 16 पाॅजिटिव मरीज आज

भिवंडी।। शहरी भाग में आज 6 जून शनिवार ,07 पाॅजिटिव मरीज पाऐ गये.जिसके कारण अब शहरी भाग में‌ 241 कुल मरीजों का आंकड़ा पहुँच चुका हैं.इसके साथ ही ग्रामीण परिसर से आज 09 पाॅजिटिव मरीज पाऐ जाने से अब ग्रामीण का आंकड़ा भी 149 पर पहुँचा हैं.भिवंडी में अब कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 390 पहुँच चुका हैं. वही पर आज 04 कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की मृत्यु होने से शहरी भाग में अब कुल 17 व ग्रामीण परिसर से 03 कुल 20 मरीजों की मृत्यु हो चुकी हैं।
     
आज शनिवार, 06 जून, शहर के विभिन्न भागों में कुल 07 मरीज पाऐ गये हैं.जिसमें वाटर सप्लाई कालोनी निवासी 49 वर्षीय महिला की सायन अस्पताल में मृत्यु हुई हैं। पिराणी पाडा शांति नगर निवासी 65 वर्षीय महिला जो कोरोना पाॅजिटिव थी, जिसकी IGM अस्पताल में मृत्यु हुई‌। विलालनगर शांतिनगर निवासी 74 वर्षीय व्यक्ति की भी IGM अस्पताल में मृत्यु हुई। तथा नवी ताडाली हनुमान नगर निवासी 36 वर्षीय व्यक्ति भी पाॅजिटिव था जिसकी आज IGM अस्पताल में मृत्यु हो गयी हैं। इसके साथ ही कासमीपुर नागांव निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति जो बॉम्बे हास्पिटल में उपचार करवा रहा था उसका रिपोर्ट पाॅजिटिव पाया गया हैं। शिवाजी नगर अंजुर फाटा निवासी 25 वर्षीय महिला जो कामा अस्पताल में डिलीवरी के लिए भर्ती थी, उसका भी रिपोर्ट पाॅजिटिव पाया गया हैं। दांडेकर निवासी 74 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पाॅजिटिव पाया गया हैं जिसका उपचार जे जे अस्पताल में चल रहा हैं। अभी तक शहरी भाग से 17 लोगों की मृत्यु हो चुकी हैं। वही पर 96 मरीज उपचार के दौरान ठीक हो चुके हैं.128 मरीजों का उपचार विभिन्न अस्पतालों में चल रहा हैं. वही पर राजनोली स्थित टाटा आमंत्रणा में कुल 377 लोगों को कोरंटाइन किया गया हैं जिसमें पाॅजिटिव मरीजों के परिजनो सहित बाहर से शहर में प्रवेश करने वाले लोग भी शामिल हैं.इस प्रकार की जानकारी भिवंडी मनपा जनसंपर्क अधिकारी मिलिंद पलसुले ने दिया हैं।
     
वही पर भिवंडी ग्रामीण परिसर में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 149 पर पहुँच चुका था.आज शनिवार 6 जून को 09 पाॅजिटिव मरीज पाऐ गये हैं। जिसमें दिवा अंजुर परिसर के गुंदवली गांव से 51 वर्षीय व्यक्ति भी पाॅजिटिव पाया गया हैं। पडघा परिसर के आमणे व बोरीवली गांव में 02 मरीज पाऐ गये हैं जिसमें 38 वर्षीय व्यक्ति 54 वर्षीय महिला का समावेश हैं। खारबांव कार्यक्षेत्र से आज 05 मरीज पाऐ गये हैं जिसमें 34,62,22,38 वर्ष के पुरुष तथा 30 वर्ष के महिला का समावेश हैं। 

अनगांव परिसर से 60 वर्षीय महिला पाॅजिटिव पायी गयी हैं। जिसके कारण अब ग्रामीण परिसर में पाॅॅजिटिव मरीजों की संख्या 149 पर पहुँच चुका हैं.अभी तक कुल 03 मरीजों की मृत्यु हो चुकी हैं.84 लोगों का उपचार विभिन्न अस्पतालों में चल रहा हैं.वही पर 62 लोग उपचार के दरम्यान ठीक हो चुके हैं. टाटा स्थित आमंत्रणा में 357 लोगों को कोरंटाइन किया गया हैं।
     
 भिवंडी शहर तथा ग्रामीण परिसर में कुल पाॅजिटिव मरीज की संख्या 390 पर पहुँच चुका हैं। जिसमें 158 मरीज उपचार के दरम्यान ठीक हो चुके हैं। इसके साथ ही 20 मरीजों की मृत्यु हो चुकी हैं 212 मरीजों का उपचार विभिन्न अस्पताल में चल रहा हैं। टाटा स्थित आमंत्रणा में 734 लोगो को कोरंटाइन किया गया हैं। वही पर शहर में 22 व ग्रामीण 73 कंटनमेट जोन घोषित किया गया हैं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट