
बीकापुर ब्लॉक पर दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा प्रदत्त ट्राई साइकिल के वितरण का आयोजन
- देवराज मिश्र, ब्यूरो चीफ अयोध्या
- Jun 24, 2020
- 357 views
बीकापुर, अयोध्या ।। विकासखंड बीकापुर में आज दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग अयोध्या द्वारा प्रदत्त ट्राई साइकिल का वितरण विधायक बीकापुर शोभा सिंह चौहान द्वारा किया गया।
विकासखंड बीकापुर में विकासखंड परिसर में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग अयोध्या द्वारा आयोजित दिव्यांगजन ट्राई साइकिल वितरण कार्यक्रम में बीकापुर विधायक शोभा सिंह चौहान एवं विधायक प्रतिनिधि अमित सिंह चौहान द्वारा ब्लाक प्रमुख संतोष सिंह के नेतृत्व में उपस्थित दिव्यांग जनों को ट्राई साइकिल वितरण किया।
विकासखंड पर 50 दिव्यांग जनों को मिलने वाला यह ट्राई साइकिल वितरण कार्यक्रम लगभग 1:00 बजे प्रारंभ हुआ।
ट्राई साइकिल दिव्यांग जन वितरण इस कार्यक्रम में जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी सुश्री अनुपमा मौर्य उपस्थित रही।
दिव्यांगजन ट्राई साइकिल वितरण इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सहायक विकास अधिकारी बद्री प्रसाद वर्मा, सहायक विकास अधिकारी पंचायत रामाशंकर सिंह, सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण उषा रानी शर्मा, जे ई (आर ई डी) सचिन पटेल , विधायक प्रतिनिधि सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश पांडेय "राना" सहित विकासखंड के लगभग सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।
रिपोर्टर