भाजयुमो कल्याण पूर्व मंडल अध्यक्ष बने सत्येंद्र तो भाजपा मंडल महासचिव बने आदित्य

कल्याण (रोहित शुक्ला) ।।  भारतीय जनता पार्टी ने अपने संगठन का विस्तार करते हुए कल्याण पूर्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष पद पर एडवोकेट सत्येंद्र दुबे तथा भाजपा के कल्याण पूर्व मंडल महासचिव पद पर आदित्य सिंह की नियुक्ति की है पार्टी के प्रति इनके किये गए कार्यो को देखते हुए भाजपा के पूर्व राज्यमंत्री रविंद्र चौहान, विधायक गणपत गायकवाड़, भाजपा जिलाध्यक्ष शशिकांत कांबले, पूर्व परिवहन समिति सभापति सुभाष म्हस्के व मंडल अध्यक्ष संजय मोरे ने उनको इस पद की जिम्मेदारी सौपते हुए उनको बधाई प्रेषित किया है ।

कल्याण के तेजतर्रार युवा समाज सेवक एडवोकेट सत्येंद्र दुबे व आदित्य सिंह शुरुआत से ही आर एस एस से जुड़े हुए थे उन्होंने करीब 10 साल तक बतौर भाजपा कार्यकर्ता के रूप में पार्टी के विस्तार के लिए काफी महत्वपूर्ण योगदान दिया इनके इन्हीं कार्यों को देखते हुए पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए पार्टी को और मजबूत करने का जिम्मा सौंपा है इस संदर्भ में सत्येंद्र का कहना है कि पार्टी ने उन्हें जो भी जिम्मेदारियां सौंपी है उसे वे पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे तो वही आदित्य ने भी पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को स्वीकारते हुए उसे और मजबूती प्रदान करने की बात कही है वहीं इनकी नियुक्ति को लेकर भाजपा के नेता विजय मिश्रा, विजय उपाध्याय एवं सुनील मिश्रा ने दोनों को बधाई देते हुए इनके उज्जवल भविष्य की कामना की है तो वही दूसरी तरफ एडवोकेट सत्येंद्र दुबे और आदित्य सिंह की नियुक्ति को लेकर भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता मनोज पांडे, महेंद्र चौबे, सौरव सिंह, लाला पांडे तथा समाज सेवक अरविंद मिश्रा, अनुपम तिवारी, विनीत पांडे व रोशन पांडे ने उन्हें बधाई दी है ।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट