अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झाझा इकाई के द्वारा स्वामी विवेकानंद जी का पुण्यतिथि मनाया गया

ब्यूरो चीफ देवेन्द्र कुमार के साथ शक्ति प्रसाद शर्मा की रिपोर्ट 

जमुई / झाझा ।। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद , झाझा इकाई के द्वारा स्वामी विवेकानंद जी का पुण्यतिथि स्थानीय कार्यालय में कार्यालय मंत्री विशाल पासवान के अगुवाई में मनाया गया।सर्वप्रथम सभी कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किए। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अभाविप झाझा के नगरध्यक्ष भक्तिनाथ झा ने कहा कि युगद्रष्टा स्वामी विवेकानंद बचपन से ही बहुत मेधावी थे। वह मात्र 39 वर्ष के आयु में ही ऐसा इतिहास रच दिए कि जबतक यह सृष्टि रहेगी तबतक उन्हें पूजा जाएगा। विद्यार्थी परिषद के आदर्श स्वामी विवेकानंद के पदचिन्हों पर चलकर आज का युवा तरुणाई ही भारत को विश्वगुरु बना सकता है।"ज्ञान शील एकता परिषद की विशेषता" के इस मूल मंत्र को स्वामी विवेकानंद जी के जीवन से लिया गया है।उनके पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करता हूँ। नगरमंत्री रूपेश कुमार भारती ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि भारत ही नही अपितु पूरे विश्व में मनाई जाती है।उन्होंने कहा था - "उठो, जागो और चलो..और लक्ष्य प्राप्ति तक रुको मत।

इस मूलमंत्र के साथ आज के करोड़ों युवा तरुणाई स्वामी विवेकानंद जी को अपना आदर्श मानकर अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर है। अभाविप बिहार के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सूरज बर्णवाल ने कहा कि अपनी तेजस्वी वाणी के जरिए पूरे विश्व में भारतीय संस्कृति और अध्यात्म का डंका बजाने वाले स्वामी विवेकानंद ने केवल वैज्ञानिक सोच तथा तर्क पर बल ही नहीं दिया, बल्कि धर्म को लोगों की सेवा और सामाजिक परिवर्तन से जोड़ दिया। स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 को कोलकाता में हुआ था। 1884 में उनके पिता विश्वनाथ दत्त की मृत्यु हो गई। पिता की मृत्यु के बाद अत्यंत गरीबी की मार ने उनके चित्त को कभी डिगने नहीं दिया। संगीत, साहित्य और दर्शन में विवेकानंद को विशेष रुचि थी। तैराकी, घुड़सवारी और कुश्ती उनका शौक था। मानवता की दिव्यता के उपदेश का स्वाभाविक फल था निर्भयता और व्यावहारिक अंग्रेज जाति ने स्वामीजी के जीवन की कई घटनाओं में इस निर्भयता का प्रत्यक्ष उदाहरण देखा था। मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शन्तोष कुमार,नगर सह मंत्री गौरव पासवान,कोषाध्यक्ष बबलू कुमार, सहकोषाध्यक्ष अभिषेक कुमार दास,mgs (+2) अध्यक्ष वरुण यादव,शेखर कुमार शर्मा,अजित कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट