पर्यावरण को संरक्षित एवं सुरक्षित करने के लिये वृक्षारोपण बहुत जरूरी

प्रतापगढ़ ।। पर्यावरण को संरक्षित एवं सुरक्षित करने के लिये वृक्षारोपण बहुत जरूरी है। इसी  उद्देश्य से बारिश शुरू होते ही वृक्षारोपण का दौर शुरू हो जाता है। लेकिन पौधारोपण के बाद इनके सम्बर्धन पर ध्यान नहीं दिया जाता जिससे ये पौधे सूख जाते हैं। इसलिए इनके संरक्षण पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। यह बात प्रतापगढ़ जिले के कोहडौर क्षेत्र के धरौली मधुपुर स्थित जेडी शिक्षा ग्राम विद्यालय के प्रांगण में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल एवं जेडी शिक्षा ग्राम विद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में सीआरपीएफ केंद्र अमेठी के डीआईजी दलजीत सिंह लख्खा ने कही। डीआईजी दलजीत सिंह लख्खा ने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण ही हमारा जीवन है, पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तो हम भी सुरक्षित रहेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले पीढ़ी को सुरक्षित एवं स्वस्थ रखने के लिए हम सभी लोगों को अधिक से अधिक पौधा लगाने की जरूरत है। पेड़ पौधों से वातावरण शुद्ध रहता है। शुद्ध वातावरण से मौसम सन्तुलित रहता है। सन्तुलित मौसम से अच्छी बारिश होती है। पर्याप्त बारिश से फसलों का अच्छा उत्पादन होता है। इसलिए वनों के संरक्षण के लिए सभी लोगों को आगे आने की जरूरत है । इस मौके पर कर्नल पूरन सिंह ने कहा कि जब तक पर्यावरण सुरक्षित नहीं होगा तब तक सुरक्षित जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। इसलिए पर्यावरण सुरक्षित करने के लिए वृक्षारोपण जरूरी है। उन्होंने कहा कि वनों की कटाई धड़ल्ले से हो रही है जिससे वातावरण प्रदूषित हो रहा है। जिसका लोगों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। इस मौके पर शिक्षकों एवं सीआरपीएफ जवानों ने वृक्ष संबर्धन का संकल्प लिया।विद्यालय के संस्थापक दिनेश चंद्र त्रिपाठी ने अतिथियों का स्वागत किया। वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य विपुल शुक्ला , फार्मेसी डिपार्टमेंट के एचओडी सुनील तिवारी, कमांडेंट पूर्ण सिंह उप कमांडेंट भरत भूषण सिंह विनय कुमार त्रिपाठी, संजय पांडेय ,सूर्य प्रकाश पांडेय ,मनीश श्रीवास्तव ,अंकित, अनूप ,आदर्श त्रिपाठी, चन्द्रशेखर तिवारी आलोक त्रिपाठी,जय सिंह आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट