भिवंडी में कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की संख्या पहुँचा 4117

भिवंडी पालिका क्षेत्र 95 व भिवंडी ग्रामीण परिक्षेत्र 56 कुल 151 नये मरीज

भिवंडी।। शहर तथा ग्रामीण परिसर में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस लगातार कहर मचा रहा हैं। दिन प्रतिदिन मरीज़ों की संख्या में वृद्धि हो रही हैं। वही पर प्रतिदिन मौतें होने से नागरिकों में भय का वातावरण बना हुआ है.लगभग 100 दिनों से ज्यादा लोग अपने अपने घरों में कैद होने पर भी शासन व प्रशासन ने इस वैश्विक महामारी पर रोक लगाने में असमर्थ साबित हुई है।

भिवंडी शहर महानगर पालिका की स्थिति :

आज 08 जुलाई मंगलवार, 95 नये मरीज पाऐ जाने से मरीज़ों की संख्या 2532 पर पहुँच चुका हैं.जिसमें आज 06 मरीज़ों की मृत्यु होने से मृतकों की संख्या 126 पर पहुँचा हैं.इसके साथ ही आज 93 लोग उपचार के दरम्यान ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज किये जाने से ठीक होने की संख्या 1395 पर पहुँच चुका हैं.वही पर 1011 लोगों का अब भी विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा हैं.इसके साथ 115 जगहों को पालिका प्रशासन ने कंटनमेट जोन घोषित किया है.गायत्रीनगर परिसर में आज सबसे ज्यादा 25 पुरुष मरीज़ मिले। नदीनाका परिसर से 02 मरीज मिले जिनमें 02 पुरुष का समावेश है। नवी बस्ती 08 पुरुष 06 महिला,शांतिनगर 01 पुरुष,भाग्य नगर 03 पुरुष 05 महिला, पदमानगर 05 पुरुष 01 महिला,अंजूर फाटा 06 पुरुष 05 महिला,आजमीनगर 01 पुरुष, संगमपाडा 07 पुरुष 04 महिला,गैबीनगर 01 पुरुष 01 महिला, मिल्लतनगर 02 पुरुष, कामतघर 05 पुरुष 02 महिला, अवचित पाडा 01 पुरुष 01 महिला, भंडारी कंपाउड 03 पुरुष संक्रमित हुए है। वही पर ईदगाह परिसर से आज एक भी मरीज नहीं मिलें. आज कुल 95 नये मरीज़ मिले है जिनमें 70 पुरुष 25 महिला शामिल हैं। 

भिवंडी ग्रामीण परिसर की स्थिति:

ग्रामीण क्षेत्र में आज 56 नये मरीज़ मिलने से कुल मरीज़ों की संख्या 1585 पर पहुँचा हैं.जिनमें आज 05 मरीज़ों की मृत्यु होने से मृतकों की संख्या 46 पर पहुँचा हैं।  उपचार लेने वाले की संख्या 1067 पर है, वही पर उपचार के दरम्यान 472 लोग ठीक हो चुके है.161 लोगों को होम कोरंटाईन व 576 लोगो को कोरंटाइन किया गया है. इसके साथ ही 219 जगहों को कंटनमेट जोन घोषित किया गया है.

दिवा अंजूर कार्यक्षेत्र 12 मरीज़ मिले है जिनमें बेहले गांव 02 पुरुष 03 महिला,गुंदवली 01 पुरुष 03 महिला, मानकोली 01 पुरुष 01 महिला व आटाले गांव से 01 महिला संक्रमित हुई है। पडघा कार्यक्षेत्र से 03 मरीज़ मिले जिनमें करूंद गांव से 03 पुरुष का समावेश है। इसी तरह खारबांव कार्यक्षेत्र 16 नये मरीज़ मिले जिनमें कशेली 01 पुरुष, पुर्णा 01 पुरुष 01 महिला, काल्हेर 08 पुरुष 03 महिला तथा डुंगे गांव से 01 पुरुष 01 महिला संक्रमित पायी गयी है। अनगांव कार्यक्षेत्र से 06 मरीज़ पाऐ गये है जिनमें गोरसाई 01 पुरुष 01 महिला, शेलार 01 पुरुष 02 महिला तथा पुंडास गांव से 01 महिला संक्रमित हुई है। वज्रेश्वरी कार्यक्षेत्र से 02 मरीज़ मिले है जिनमें दलोंडे गांव 01 महिला व वाफे गांव 01 महिला का समावेश है। इसके साथ ही आज कोन गांव कार्यक्षेत्र से 17 मरीज़ मिले जिनमें वाप गांव 01 महिला,कोन गांव 06 पुरुष 03 महिला, पिपलनेर 01 पुरुष, पिपंलास 02 पुरुष, पिपलघर 01 पुरुष 01 महिला, गोवे गांव 01 पुरुष तथा सरवली गांव से 01 महिला संक्रमित हुई है। आज कोन गांव 03, गोवे गांव 01 तथा पिंपलास गांव से 01 कुल 05 लोगों की मृत्यु हुई है।

ठाणे जिला के भिवंडी में कुल मरीजों की संख्या 4117 पर पहुँच चुका हैं.जिनमें से 1867 लोग उपचार के दरम्यान ठीक हो चुके है.172 लोगों की मृत्यु हो चुकी है.इसके साथ ही 2078 लोगो का उपचार चल रहा है

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट