
भिवंडी में कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की संख्या पहुँचा 4567
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Jul 11, 2020
- 1874 views
भिवंडी पालिका क्षेत्र 61 व भिवंडी ग्रामीण परिक्षेत्र 113 कुल 174 नये मरीज
भिवंडी।। शहर तथा ग्रामीण परिसर में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस लगातार कहर मचा रहा हैं। दिन प्रतिदिन मरीज़ों की संख्या में वृद्धि हो रही हैं। वही पर प्रतिदिन मौतें होने से नागरिकों में भय का वातावरण बना हुआ है.लगभग 100 दिनों से ज्यादा लोग अपने अपने घरों में कैद होने पर भी शासन व प्रशासन ने इस वैश्विक महामारी पर रोक लगाने में असमर्थ साबित हुई है।
भिवंडी शहर महानगरपालिका की स्थिति :
आज 11 जुलाई शनिवार , 61 नये मरीज पाऐ जाने से मरीज़ों की संख्या 2703 पर पहुँच चुका हैं.जिसमें आज 03 मरीज़ों की मृत्यु होने से मृतकों की संख्या 144 पर पहुँचा हैं.इसके साथ ही आज 307 लोग उपचार के दरम्यान ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज किये जाने से ठीक होने की संख्या 1790 पर पहुँच चुका हैं.वही पर 769 लोगों का अब भी विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा हैं.इसके साथ 115 जगहों को पालिका प्रशासन ने कंटनमेट जोन घोषित किया है.आज गायत्रीनगर से 01 महिला, नवी बस्ती 02 पुरुष 05 महिला,भाग्य नगर 02 पुरुष, पदमानगर 05 पुरुष 01 महिला, आजमीनगर 02 पुरुष, ईदगाह रोड़ 02 पुरुष 01 महिला, संगमपाडा 08 पुरुष 06 महिला,गैबीनगर 01 पुरुष,मिल्लतनगर 01 पुरुष 03 महिला, कामतघर 10 पुरुष 07 महिला,अवचित पाडा से 01महिला तथा भंडारी कंपाउड से 02 महिला संक्रमित हुई है। वही पर नदीनाका व शांतिनगर परिसर से आज एक भी मरीज नहीं मिलें.आज कुल 61 नये मरीज़ मिले है जिनमें 35 पुरुष 26 महिला शामिल हैं।
भिवंडी ग्रामीण परिसर की स्थिति:
ग्रामीण क्षेत्र में आज 113 नये मरीज़ मिलने से कुल मरीज़ों की संख्या 1864 पर पहुँचा हैं.जिनमें आज 03 मरीज़ों की मृत्यु होने से मृतकों की संख्या 52 पर पहुँचा हैं। उपचार लेने वाले की संख्या 927 पर है, वही पर उपचार के दरम्यान 885 लोग ठीक हो चुके है.इसके साथ ही 219 जगहों को कंटनमेट जोन घोषित किया गया है।
आज शनिवार के दिन खारबांव कार्यक्षेत्र से 20, दिवाअंजूर कार्यक्षेत्र 22, कोन कार्यक्षेत्र 17, अनगांव कार्यक्षेत्र 38, दाभाड कार्यक्षेत्र 03,चिंबीपाडा कार्यक्षेत्र 08, पडघा कार्यक्षेत्र 03 तथा वज्रेश्वरी कार्यक्षेत्र से 02 कुल 113 नये संक्रमित मरीज़ मिले है। वही पर पडघा 01,कोन 01और अनगांव 01 कुल 03 मरीज़ो की मृत्यु हो चुकी है।
ठाणे जिला के भिवंडी में कुल मरीजों की संख्या 4567 पर पहुँच चुका हैं.जिनमें से 2675 लोग उपचार के दरम्यान ठीक हो चुके है.196 लोगों की मृत्यु हो चुकी है.इसके साथ ही 1696 लोगो का उपचार चल रहा है।
रिपोर्टर