वज्रपात होने से मां और बेटे की मौत
- Lalu Yadav, Reporter Bihar
- Jul 20, 2020
- 1069 views
चकाई से मनोज कुमार यादव के साथ टेक नारायण कुमार यादव की रिपोर्ट
चकाई ।। चकाई प्रखंड अंतर्गत बाबुडीह गांव में सोमवार की दोपहर खेत में धान की रोपाई के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से मां और बेटे की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार चकाई प्रखंड अंतर्गत बाबूडीह गांव निवासी संजू देवी उम्र लगभग 50 वर्ष पति जीतन यादव तथा उनके पुत्र भवेश कुमार उम्र करीब 14 वर्ष गांव के ही करंका बहियार में दोनों खेती का कार्य कर रहा था। इसी दौरान हल्की बारिश के साथ अचानक आकाशीय बिजली गिर गयी जिसके चपेट में मां और पुत्र आ गए। जिससे दोनों की मृत्यु घटना स्थल पर ही हो गई। वहीं घटना की जानकारी परिजनों द्वारा चंद्रमंडीह पुलिस को सुचना दी गई। वहीं मां और पुत्र की एक साथ मृत्यु से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
रिपोर्टर