अपना पूर्वांचल महासंघ रजि. के राष्ट्रीय संयोजक कृपा शंकर सिंह को भारतीय जनता पार्टी ने जौनपुर की संसदीय सीट से अपना उम्मीदवर घोषित किया।
- अरविंद मिश्रा 'पिंटू'
- Mar 03, 2024
- 974 views
मुम्बई भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, लोकसभा चुनाव का बिगुल बज गया है सभी पार्टी अपने-अपने उम्मेदवारों की घोसणा कर रही है, आज भारतीय जनता पार्टी ने 2024 के लोकसभा की अपनी पहली सूची जारी किया जिसमें जौनपुर लोकसभा (73) सीट से अपना पूर्वांचल महासंघ रजि. के राष्ट्रीय सरंक्षक और महाराष्ट्र राज्य के पूर्व गृह राज्य मंत्री को अपना उम्मेदवार घोषित किया, जैसे ही न्यूज़ चैनल के द्वार मालूम पड़ा, पूर्वाचल की जनता में खुशी की लहर दौड़ गई और हर तबके के लोग उनको बधाई देने पहुंचे, आपका मालूम हो कि जौनपुर कृपा शंकर सिंह का होम टाउन है,और वहां के लोग इन्हें बहुत प्यार करते हैं, इनके भारतीय जनता पार्टी से उम्मीदवार बनाए जाने के बाद राजनीतिक विश्लेशको का मनाना है कि जीत पक्की है। इस ख़ुशी के माहौल में महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट अशोक कुमार दुबे और पदाधिकारी उनके बांद्रा आवास पर जाकर उनको बधाई और शुभकमनाये दी, और संगठन के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताई।
रिपोर्टर