भिवंडी में कोरोना मरीजों की संख्या पहुँचा 5636

⬛ शहर क्षेत्र 68 व ग्रामीण परिक्षेत्र 50 कुल 118 नये मरीज आज


⬛ शहर 02 ग्रामीण 01 कुल आज 03 मौतें 

भिवंडी।। शहर तथा ग्रामीण परिसर में वैश्विक महामारी " कोरोना " लगातार कहर बरपा रहा हैं। दिनों दिन मरीज़ों की संख्या तथा मृतकों की संख्या में वृद्धि होने से नागरिकों में भय का वातावरण निर्माण हुआ है। वैश्विक महामारी के कारण देश व्यापी लाॅक डाउन होने पर लोग अपने अपने घरों में कैद हैं। रोजगार के साधन सहित सभी यातायात व आवागमन बंद है। शासन व प्रशासन वैश्विक महामारी कोरोना पर लगाम लगाने में पूरी तरह असमर्थ साबित हुआ है।

◾शहर परिसर की स्थिति :
आज 20 जुलाई सोमवार, 68 नये मरीज पाऐ जाने से मरीज़ों की संख्या 3166 पर पहुँचा हैं.जिनमें आज 02 मरीज़ो की मृत्यु होने से मृतकों की संख्या 177 पर पहुँचा चुका है। इसके साथ ही आज 206 लोग उपचार के दरमियान ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज किये गये जिसके कारण ठीक होने की कुल संख्या 2477 पर पहुँच चुका हैं.वही पर 512 संक्रमित लोगों का अब भी विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा हैं.विभिन्न 115 क्षेत्रो को कंटनमेट जोन घोषित किया है।

◾कहां कितने मरीज आज मिले:
नदीनाका परिसर से 06 पुरुष 03 महिला, नवी बस्ती 01 पुरुष 01 महिला, शांतिनगर 01 महिला, भाग्य नगर 03 पुरुष 04 महिला,पदमानगर 03 पुरुष, अंजूर फाटा 01 महिला, ईदगाह रोड़ 01 महिला, संगमपाडा 05 पुरुष 07 महिला,गैबीनगर 01 महिला, मिल्लतनगर 01 पुरुष,कामतघर 02 पुरुष 08 महिला भंडारी कंपाउड 02 पुरुष 05 महिला तथा अन्य जगहों से कुल 13 मरीज़ मिले जिनमें 07 पुरुष 06 महिला का समावेश है। वही पर गायत्रीनगर, आजमीनगर तथा अवचित पाडा परिसर से आज एक भी मरीज नहीं मिले। आज कुल 68 नये मरीज़ मिले। जिनमें 30 पुरुष 38 महिला शामिल हैं।

◾ग्रामीण परिक्षेत्र की स्थिति:
ग्रामीण परिक्षेत्र में आज 50 नये मरीज़ मिलने से कुल मरीज़ों की संख्या 2470 पर पहुँचा। जिनमें आज 01 मरीज़ की मृत्यु होने से मृतकों की संख्या 65 पर पहुँचा हैं। इसके साथ ही कुल 1077 लोगों का उपचार चल रहा है। वही पर उपचार के दौरान 1328 लोग ठीक हो चुके है.परिसर के विभिन्न 219 क्षेत्रों को कंटनमेट जोन घोषित किया गया है।

◾कहां कितने मरीज आज मिले:
अनगांव कार्यक्षेत्र से 05,कोन कार्यक्षेत्र 06 ,खारबांव कार्यक्षेत्र 23,पडघा कार्यक्षेत्र 03, चिबींपाडा कार्यक्षेत्र 03 और दिवा अंजूर कार्यक्षेत्र से 10 कुल 50 नये संक्रमित मरीज़ मिले है। इसके साथ ही अनगांव से 01 संक्रमित मरीज़ की आज मृत्यु हुई है।

◾ठाणे जिला के भिवंडी तालुका में मरीज़ो की स्थिति:
शहर तथा ग्रामीण परिसर मिलाकर कुल मरीजों की संख्या 5636 पर पहुँच चुका हैं.जिनमें से 3805 लोग उपचार के दरम्यान ठीक हो चुके है.242 लोगों की मृत्यु हो चुकी है.इसके साथ ही 1589 लोगो का उपचार चल रहा है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट