बच्ची को दूध पिलाने से मना करने पर पति ने गुस्से से किया पत्नी की हत्या

भिवंडी।। भिवंडी ग्रामीण परिसर के पूर्णा गांव में एक दंपति ने अपनी पत्नी की हत्या इसलिए कर दिया कि उसकी पत्नी अपनी एक वर्षीय बच्ची को स्तनपान कराने से मना कर दिया था। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद नारपोली  पुलिस ने पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
     
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पूर्णा गांव स्थित गुरुद्वारे में पुजारी का काम करने वाला भजन सिंह सरदारसिंह जाधव (25) तथा उसकी पत्नी पूजा (23) अपने एक वर्ष की लड़की के साथ गुरुद्वारे में रहता था। सोमवार यानी 19 जुलाई शाम 04 बजे बच्ची भुख से रो रही थी। जिसको दूध पिलाने के लिए भजन सिंह अपनी पत्नी पूजा से कहा। किन्तु पूजा ने बच्ची को दूध पिलाने से मना कर दिया। जिसके कारण दोनों में झगड़ा होने लगा। भजन सिंह ने घर में रखा पंखे के राड से पत्नी के ऊपर हमला कर दिया। इस झगड़े में पत्नी के सिर पर चोट लगी जिसके कारण घटना स्थल पर उसकी मृत्यु हो गयी।घटना की जानकारी मिलने पर नारपोली पुलिस ने भजन सिंह को गिरफ्तार कर आज कोर्ट में हाजिर किया है। जहां पर कोर्ट ने उसे 26 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। आगे की जांच पुलिस इंस्पेक्टर रविंद्र वानी कर रहे हैं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट