महिला प्रतिनिधित्व को नया आयाम दे रही हैं मुन्नी झा, तेज तर्रार प्रतिनिधित्व का मनवा चुकी है लोहा

रिपोर्ट:- जितनारायण शर्मा

गोड्डा, झारखंड ।। गोड्डा की धरती ने कई ऐसे नेता को जन्म दिया है जिन्होंने आगे चल कर ना केवल राज्य का बल्कि पूरे देश में अपनी छाप छोड़ी है, किन्तु बात आधी आबादी की करें तो इसमें हमारी महिलाएं भी पीछे नहीं हैं |गोड्डा की धरती ने जितने पुरूष राजनेताओं को मौका दिया है उतने ही महिला राजनेताओं को भी। इसी का प्रत्यक्ष उदाहरण है कि यहां निशिकांत दुबे, प्रदीप यादव, फुरकान अंसारी जैसे  नेताओं ने अपनी छाप छोडे हैं तो मुन्नी झा जैसी प्रखर महिला नेताओं ने भी बड़ी मजबूती से कमान संभालने का काम किया है और अपने वजूद को मिटने नहीं दिया। तो आज हम बात करने जा रहे है लोकसभा चुनाव में भाजपा की ओर से क्षेत्र को मजबूती दिलाने वाली प्रखर व पढ़ी लिखी महिला नेत्री मुन्नी झा की।बेहद सौम्य, मृदुभाषी, कर्मठ एवं प्रखर राष्ट्रवादी विचारों की धनी मुन्नी झा, विख्यात स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद सतीश प्रसाद झा(बाका जिला) के परिवार से हैं जिन्होंने सन् 1942 ई. में पटना सचिवालय स्थल पर तिरंगा फहराने के क्रम में अंग्रेजों की गोली खाकर अपने प्राणों की आहुति दे दी थी|ऐसे वातावरण में बाल्यकाल से ही इनमें राष्ट्र भक्ति एवं समाजसेवा का संस्कार पुष्पित एवं पल्लवित हुआ|इनकी शिक्षा दीक्षा बरौनी  फर्टिलाइजर में हुई जहाँ इनके पिताजी प्रशासनिक अधिकारी थे|इनका ससुराल पक्ष गोड्डा जिला अन्तर्गत गोरसंडा एवं ताजकित्ता से सम्बन्धित है|पति श्री संजीव कुमार झा भा.स्ट.बैंक मैनेजर हैं| मुन्नी झा भी सिक्किम मणिपाल यूनिवर्सिटी-डिस्टेंट एजुकेशन में एक्जाम ऒब्जर्वर हैं|इनकी समाज सेवा एवं कर्मठता को देखते हुए इन्हें कई प्रख्यात राष्ट्रीय संगठनों यथा अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन,सैल्यूट तिरंगा एवं भारत तिब्बत सहयोग मंच ने राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी से विभूषित किया है जिसने इन्हें प्रदेश ही नहीं राष्ट्रीय स्तर भी पहचान दिलाई है|इतना ही नहीं कोरोना काल में एवं पर्यावरण के क्षेत्र में इनके द्वारा किये गए निः स्वार्थ सेवा पर 14 राष्ट्रीय संगठनों ने उनको सम्मान पत्र से नवाजा है।

बात इनके राजनीतिक जीवन की करें तो इनके नेतृत्व कौशल को देखते हुए भाजपा जैसी देश की अग्रणी पार्टी ने इन्हें महिला मोर्चा में कमान संभालने की जिम्मेदारी सौंपी, जिसमें रहते हुए इन्होंने प्रदेश महिला मोर्चा,प्रबुद्ध प्रकोष्ठ एवं प्रशिक्षण महाअभियान में अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन कर रही हैं इतना ही नहीं 2019 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान भी भाजपा पार्टी में इनके योगदान से इंकार नहीं किया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव में पोड़ैयाहाट क्षेत्र में पार्टी की कमान संभालते हुए ना सिर्फ पार्टी को मजबूती प्रदान की बल्कि पार्टी को यहां के तमाम बूथों से लीड भी दिलाया। वहीं महागामा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की ओर से मजबूत प्रत्याशी के रूप में इनकी दावेदारी रही है ।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट