अवैध धंधों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी, 10 जुआरी धराये

बोडा राजगढ़ (राजेंद्र यादव) ।। जिला पुलिस कप्तान श्री प्रदीप शर्मा के कुशल नेतृत्व में जिले में अवैध धंधों के विरुद्ध कार्यवाही लगातार की जा रही है, जुआं एवं सट्टा जैसे गोरखधंधे में लिप्त अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु  जिला पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नवल सिंह सिसोदिया एवं एस डी ओ पी श्री भारतेन्दु शर्मा के मार्गदर्शन में लगातार चलाये जा रहे अभियान के चलते जुआ खेल रहे 10 जुआरियों को पकड़ा गया है जिनसे  11 हजार 300 रु जप्त किए गए। 
           
थाना बोड़ा पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना की मिली की झालीइमली के पास जुएँ का फड़ चल रहा है। सूचना की तस्दीक करते मौके पर पहुँचे पुलिस बल द्वारा घेरा बंदी कर मौके से मोहन पिता देवप्रसाद सक्सेना उम्र ,कैलाश  पिता कालूराम  पुष्पद ,चंदरसिंह पिता कालूसिंह चौरसिया, जमना घीसालाल बर्मा, अनिल पिता रामबाबू वैष्णव 28 बर्ष आशिक पिता अजीज खा 42 बर्ष ,छगन पिता मदनसिंह चौरसिया 29 बर्ष ,बंसी पितानारणसिंह, बालकिसन पिता भागीरथ राठोर विक्रम पिता रामप्रसाद धनगर  निवासी बोडा को पकड़ा। उक्त का कृत्य 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यबाही  की गई ।
           
सराहनीय कार्य मे थाना प्रभारी राजपाल राठौर ,प्र आर रामसिंह भिलाला ,आर राहुल रजक, आर रामनारायण जटिया, आर स्यामलाल ,आर नीतेश ,आर प्रवीण यादव ,आर बंटी बघेल, आर देवेंद्र दांगी, एस के मनोज यादव की मुख्य भूमिका रही।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट