प्रमाणिक कार्य संचालन हेतु मुख्याध्यापकों द्वारा केंद्रप्रमुख को भेंट किया गया लैपटॉप।

भिवंडी तालुका के दाभाड़ शैक्षणिक केंद्र प्रमुख को क्षेत्र के मुख्याध्यापकों ने एकत्रित होकर शैक्षणिक कार्य  के बेहतर संचालन के लिए मुख्याध्यापकों द्वारा लैपटॉप भेंट किया गया है। उक्त लैपटॉप मुख्याध्यापक मंडली ने प्रति मुख्याध्यापक  2000 रुपए एकत्रित कर भेंट किया है। क्षेत्रीय मुख्याध्यापकों द्वारा दिए गए लैपटॉप से प्रसन्नता जताते हुए  केंद्र प्रमुख ने सभी के प्रति आभार व्यक्त  किया है।


 प्राप्त जानकारी के अनुसार,   भिवंडी तालुका स्थित दाभाड़ शैक्षणिक केंद्र प्रमुख को ग्रामीण क्षेत्र स्थित 12 स्कूलों के मुख्याध्यापकों ने बेहतर रूप से शैक्षणिक कार्य संचालन हेतु केंद्र प्रमुख को लैपटॉप प्रदान किया  है। दाभाड स्थित शैक्षणिक  केंद्र प्रमुख को लैपटॉप देने वालों में प्रमुख रुप से अस्नोली पाडा,चाणे काॅलनी, बासे, दाभाड, शेडगाव,खंबाला,कुशिवली,पाली ,किरवली, चाणे,कोटाची जांभिवली,महापे आदि स्कूलों के मुख्याध्यापक अश्विनी गावित, यशवंत म्हस्कर,भाई पाटिल, राजेद्र भोईर, दिनेश परदेशी, कविता भोये,मनीषा धनगर,स्वाति तलकर,संजय गोसावी, सु्धिर पाटिल, गजानन कोकाटे,अशोक ठाणगे आदि  मुख्याध्यापकों ने प्रत्येक मुख्याध्यापक द्वारा 2000 रुपये की राशि प्राप्त रकम द्वारा लैपटॉप  खरीदकर शैक्षणिक कार्यों की बेहतरी हेतु केंद्र प्रमुख श्यामसुंदर दोंदे को सप्रेम भेंट दी है। शैक्षणिक कार्यों की बेहतरी के लिए मुख्य अध्यापकों द्वारा उठाया गया यह  कदम बहुत ही  सराहनीय है.  दाभाड़ केंद्र प्रमुख श्यामसुंदर  दोंदे ने मुख्याध्यापकों के प्रति आभार व्यक्त किया है 

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट