महिला कजरी महोत्सव में चौखंडी गाव की महिलाओं ने बाजी मारी

वाराणसी । प्रधानमंत्री के सासद आदर्श गाव नागेपुर स्थित लोक समिति आश्रम में शुक्त्रवार को लोक समिति और आशा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में महिला कजली महोत्सव का आयोजन किया गया। महिला कजली महोत्सव में चौखंडी गाव की महिलाओं ने बाजी मारी। दूसरे स्थान पर असवारी एवं तीसरे स्थान पर मेहदीगंज की महिलाएं रहीं। देरशाम कार्यक्रम का समापन हुआ। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धाजलि भी अर्पित की गई। पौधरोपण को बढ़ावा देने हेतु नीम के पौधे भी बाटे गए।

कजरी महोत्सव में महिलाओं ने पारंपरिक गीतों के साथ साथ देश भक्ति, मनरेगा, शिक्षा, महिला हिंसा, भ्रष्टाचार जैसे सामयिक मुद्दों पर गीतों के माध्यम से खूब अपनी आवाज बुलंद किया। विजेता टीम के सभी सदस्यों को आराजीलाइन ग्रामप्रधान संघ अध्यक्ष तेजनाथ पटेल व इलाहाबाद बैंक (हरसोस) के राजेश द्वारा क्रमश: शील्ड, बाल्टी, जग तथा कार्यक्रम में भाग लेने वाली अन्य टीमों को थाली के रूप में सात्वना पुरस्कार दिया गया। महोत्सव में आराजी लाइन ब्लाक के अलग- अलग गावों से महिला स्वयं सहायता समूह की कुल 30 टीमों ने भाग लिया। केरल में बाढ़ पीड़ितों के लिए अनुदान राशि व राहत सामग्री भी एकत्रित की गई मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य हर्षवर्धन सिंह व मुहिम संस्था की स्वाती सिंह उपस्थित रही। अतिथियों ने कहा आज के बदलते परिवेश प्राचीन लोक संस्कृति का आयोजन कर गर्मी महिलाओ को मंच पर लेकर उनकी प्रतिभा को जागृत करना बहुत ही सराहनीय कार्य है। संचालन सरिता और आशा मौर्या व स्वागत सोनी ने तथा धन्यवाद ज्ञापन लोक समिति के संयोजक नन्दलाल मास्टर ने किया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट