जिलाध्यक्ष ने भाजपा कार्यालय का किया उदघाटन

चांद ।। मतदान की तारीख नजदीक आते ही प्रत्याशियों ने पुरा जोर लगा रहे हैं। प्रखण्ड में चुनाव संचालन के लिए भाजपा ने चांद बाजार में कार्यालय खोला गया। भाजपा कार्यालय का उद्घाटन जिलाध्यक्ष भाजपा मनोज जयसवाल ने किया। उदघाटन करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज जयसवाल ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया राजग उम्मीदवार बृज किशोर बिंद जिताने के लिए कमर कस ले। उन्होंने ने कहा कार्यकर्ता प्रचार करने के लिए गाँव में जाये तो केन्द्र सरकार एवं प्रधानमंत्री मोदी के विकास कार्यों को जरूर बताये ं। मनोज जयसवाल ने दावा किया बिहार में पुनः राजग की पुनः सरकार बनेगी। उदघाटन में कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जमा थी। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष सतीश पटेल बचना मिश्र बाला जी जयशंकर उपाध्याय बिरेंद्र चौरसिया मुसाफिर राम राजेश गुप्ता शिवचंद गुप्ता राणा सिंह उपस्थित थे ।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट