
गुप्तारघाट के संरक्षण के लिए आगे आया नगर निगम
- देवराज मिश्र, ब्यूरो चीफ अयोध्या
- Oct 12, 2020
- 308 views
अयोध्या ।। रामनगरी के नवनिर्माण की बेला में एक और बड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा। भगवान राम के स्वधाम गमन से जुड़े गुप्तारघाट को स्थायी संरक्षण देने की तैयारी शुरू हो गई है। छावनी परिषद क्षेत्र में स्थित गुप्तारघाट की सुध यदाकदा ही ली जाती है। गुप्तारघाट पर सफाई को लेकर अक्सर बदहाल तस्वीर दिखाई देती है, जबकि राजकीय उद्यान से सटे सरयू तट पर स्थित यह पौराणिक धाम रामनगरी के रमणीय स्थलों में अपनी पहचान रखता है।
केंद्र और प्रदेश में भगवा सरकार आने के बाद रामनगरी के साथ इस स्थान के वैभव को भी निखारने का प्रयास तेजी से चल रहा है। अब इसके संरक्षण की दुविधा भी खत्म होने को है। गुप्तारघाट को स्थायी संरक्षण देने के लिए नगर निगम ने हाथ आगे बढ़ाया है। नगर आयुक्त विशाल सिंह ने गुप्तारघाट परिसर की स्वच्छता सुनिश्चित बनाए रखने के लिए उसे नगर निगम को सौंपने की मांग शासन से की है। उन्होंने प्रमुख सचिव नगर विकास को को इसके लिए पत्र लिखा है।
सरयू तट पर बसे गुप्तारघाट पर सुबह से शाम तक लोगों का जमावड़ा रहता है। स्वास्थ्य लाभ के लिए योग, व्यायाम व सैर के लिए यह स्थान जनता की पहली पसंद है। गुप्तारघाट की सुबह का आनंद लेने के लिए स्थानीय ही नहीं, बल्कि शहर के विभिन्न स्थानों से लोगों आते हैं। इस स्थान के महत्व को और बढ़ाने के लिए यहां सरयू नदी में क्रूज भी चलाने का प्रस्ताव सरकार ने बनाया है। कंपनी गार्डेन के सटा होने के कारण यह स्थान पर्यावरणीय ²ष्टि से भी काफी समृद्ध है। नवीन घाटों के निर्माण ने इस स्थान के वैभव को और भी शिखर तक पहुंचाया है।
रिपोर्टर