गायब विवाहिता को पुलिस ने किया बरामद न्यायालय को किया सुपुर्द

चांद ।। प्रखण्ड के सिरहिरा गाँव के बिरेंद्र सिंह की गायब बहु को पुलिस ने बरामद कर न्यायालय में सुपुर्द किया। 30 अक्टूबर को चांद थाना में दिये आवेदन में बिरेंद्र सिंह कुशवाहा ने लिखा कि मेरे पुत्र अर्नव कुमार की पत्नी आभूषण आदि समान लेकर अज्ञात के साथ भाग गई है।। बिरेंद्र सिंह ने कहा  22 अक्टूबर को रात्रि दो बजे जब नींद से उठा तो घर का किवाड़ खुला हुआ था। बहु के घर में जाकर देखा तो बहु आभूषण आदि समान के साथ गायब है। खोज बिन करने के बाद बिरेंद्र सिंह ने 30 अक्टूबर को थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने जांच के क्रम में बैज्ञानिक अनुसंधान के सहयोग से फरार विवाहिता को प्रेमी के साथ सैदपुर बाजार जिला गाजीपुर उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार विवाहिता एवं उसके प्रेमी को न्यायालय में पेश किया। इस संबंध में थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि विवाहिता के मोबाइल टे्स किया गया। उन्होंने ने कहा कि मोबाइल नंबर एवं बैज्ञानिक अनुसंधान से विवाहिता के रहने वाली जगह का पता लगा। थाना प्रभारी ने कहा कि विवाहिता की पता लगाने के बाद रात्रि पुलिस बल को लेकर सुबह ढाई बजे छापामारी कर विवाहिता एवं प्रेमी को गिरफ्तार कर लाया गया। थाना प्रभारी ने कहा कि विवाहिता एवं प्रेमी को न्यायालय में सुपुर्द किया गया। न्यायालय के आदेश के बाद आगे की कारवाई की जायेगी। थाना प्रभारी संजय कुमार के त्वरित कारवाई से आम जनता में पुलिस बल का विश्वास बढ़ा हैं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट