
मुन लाईट गार्डेन ढाबा व रेस्टोरेंट पर पुलिस का छापा 08 ग्राहक व मैनेजर सहित 02 वेटर गिरफ्तार
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Nov 27, 2020
- 566 views
भिवंडी।। भिवंडी के अंजूरफाटा रोड़, कामतघर स्थित मुन लाईट गार्डेन ढाबा व रेस्टोरेंट में अवैध रूप से हुक्का पार्लर चलाया जाता था. जिसमें नव युवा पीढ़ी नशे की लत का शिकार हो रहे थे.जिसकी जानकारी मिलने पर भिवंडी के नारपोली पुलिस ने 26 नवंबर को रात डेढ़ बजे के दरम्यान छापा मारकर हुक्का पी रहे 08 युवक, ढाबा के मैनेजर सहित 02 वेटर कुल 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस से मिली जानकारी के अंजूरफाटा रोड़, कामतघर स्थित मून लाईट ढाबा पर अवैध रूप से हुक्का पार्लर का व्यवसाय किया जाता था. 26 नवंबर को रात डेढ़ बजे के दरम्यान पुलिस ने छापा मारा जिसमे हुक्का का सेवन कर रहे मोनिश शरद म्हात्रे (25),अमन कालीराम म्हात्रे (21), पुनित हनुमान भोईर (24), धनराज सतीश मंडुले (27), प्रशांत भास्कर पवार (25), चैतन्य विजय पाटिल (24), शुभम विजय मानमोड़े (18) और मोनिश प्रभाकर चौधरी (28) सहित होटल मैनेजर अर्जुन शिवाजी नावेशी (28) निवासी कामतघर तथा वेटर नसीब अकबर खान (18), मोहम्मद कमल अब्दुल्ल मोहम्मद (20) के खिलाफ पुलिस कांस्टेबल मयुर गौतम सिरसाठ के शिकायत पर भादंवि के कलम 188, 269 सहित सिगरेट तंबाखू उत्पादन सुधारित अधिनियम 2018 के कलम 21 (क) तथा आपत्ति व्यवस्थापन अधिनियम 2005 के कलम 51(ब) प्रमाणे गुनाह दाखल कर गिरफ्तार कर लिया गया.वही पर CRCP के 41 (अ) (एक) तहत नोटिस देकर छोड़ दिया गया.आगे की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक राहुल व्हरकाटे कर रहे है।
रिपोर्टर