
हारवेस्ट प्लस परियोजना के तहत गरीब महिला किसानों के बीच गेंहू का बीज वितरण
- Lalu Yadav, Reporter Jharkhand/Bihar
- Dec 15, 2020
- 273 views
जिला सवांददाता रामजी गुप्ता की रिपोर्ट
कैमूर(भभुआ) ।। रामगढ़ प्रखंड के अंतर्गत ग्राम सिसौड़ा में गरीब किसान महिलाओं के बीच गेंहू के बीज का वितरण किया गया जो जिंक युक्त गेंहू BHU-31 एवम BHU - 25, हारवेस्ट प्लस विश्व स्तरीय परियोजनाके द्वारा गेंहू के बीज मिनी किट द्वारा किया गया। जिसमें मुख्य वितरक ट्रेनर की भूमिका अविनाश उपाध्याय, प्रमोद उपाध्याय की रही,संचालन एवम सहयोग समाजसेवी प्रदीप कुशवाहा की रही। वितरण का उद्देश्य भारत सरकार द्वारा कुपोषण को दूर करने के लिए है। जिंकयुक्त रोटी खाने से महिलाओं में जिंक व लौह की कमी दूर होती है। एवम बच्चो के मानसिक विकास में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका होती है। महिलाओं एवम किसानों के विकास में भारतीय लोक विकास एवम शोध संस्थान अपनी भूमिका अदा करना चाहता है। इस दौरान गाव के कई गरीब किसान मौजूद रहे, जिसमे बिक्रम सिंह, महेंद्र राम, बिंद,बहादुर साह,झब्बू बिंद,मिना देवी,जीरा देवी,मंजू देवी इत्यादि रहे।
रिपोर्टर