गरीब असहाय लोगो की सेवा मानव जीवन की सर्वश्रेष्ठ सार्थकता

सुल्तानपुर ।। गरीब असहायों की सेवा ही मानव जीवन की सर्वश्रेष्ठ सार्थकता है। हम सभी को अपने जीवन मे सदा गरीबों की मदद करनी चाहिए जिससे समाज का कोई भी व्यक्ति दुःखी या परेसान न रहे। कहा जाता है कि जो लोग ऐसा करते है वह मानव जीवन की सबसे बड़ी मिशाल पेश करते है। उक्त विचार अयोध्या नगर निगम के यसश्वी युवा महापौर श्री ऋषिकेश उपाध्याय ने आज नगर निगम द्वारा नाका हनुमान गढ़ी क्षेत्र के गणपति धर्मशाला में आयोजित निःशुल्क कम्बल वितरण समारोह के दौरान लोगो को संबोधित करते हुए व्यक्त किया। नगर निगम द्वारा आज तीसरे दिन आयोजित 5 वार्डों के जरूरतमंदों को निःशुल्क कम्बल वितरण समारोह की अध्यक्षता जिले के प्रमुख समाजसेवी भगीरथ पचेरिवाला ने की। 

उक्त जानकारी देते हुए नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी श्री राम किशोर यादव ने बताया नगर आयुक्त श्री विशाल सिंह के कुशल निर्देशन और मार्गदर्शन में कि 17 जनवरी तक लगातार अलग अलग निर्धारित स्थानों पर निःशुल्क कम्बल वितरण का कार्यक्रम चलता रहेगा। श्री यादव ने बताया कि आज के कार्यक्रम में जनौरा वार्ड की पार्षद अनीता सिंह के प्रतिनिधि राकेश सिंह पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड के पार्षद सुरेश कुमार बहु बेगम वार्ड पार्षद श्रीमती श्रद्धा यादव नाका हनुमान हनुमान गढ़ी ओमप्रकाश अंदानी लालबाग पार्षद अनुभव जयसवाल पार्षद मौजूद रहे साथ ही निगम के सहायक अभियंता आरके तिवारी, ओपी सिंह अभिषेक सिंह, विनोद पटेल अवर अभियंता, शिवराज सुपरवाइजर, राजकुमार पाठक गुड्डू अजय तिवारी उमेश द्विवेदी, जनसम्पर्क अधिकारी के निजी सहायक हनुमान गुप्ता, मानवेंद्र पांडे अनुभव श्रीवास्तव आदि का उक्त आयोजन में सराहनीय योगदान रहा।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट