देवीपुर के तिलजोरी गांव मैं घर मे लगा आग

देवीपुर से रिपोर्टर विनय कुमार

झारखंड  ।।  देवघर देवीपुर थाना क्षेत्र अन्तगॅत सत्संग भिरखीबाद मुख्य मार्ग पर स्थित तिलजोरी गांव निवासी मोहन पंडित उर्फ झकसू के पूआल घर में बुधवार को करीब 8 बजे  के समय अचानक शॉर्ट शर्किट के कारणअचानक घर में आग लग गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार आग लगने से करंट की तरह पूरे घर में आग फैल गई। इस बाबत इसकी जानकारी जिप सदस्य महेन्द्र यादव को मिली। जानकारी मिलते ही जिप सदस्य ने आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई।लोगों ने घटना की सूचना देवीपुर थाना को दिया। जहां देवीपुर थाना प्रभारी रवि कुमार सिंह ने बिना समय गंवाये थाना के एएसआई गिरिवर महतो एवं सुरक्षाबलों के साथ घटना स्थल पर भेज दिया। वहीं इसकी सूचना अग्निशामक विभाग को मिलते ही अग्निशमन वाहन घटना स्थल पर आई एवं पूरे घर फैले हुए आग पर काबू पाया। वहीं जिप सदस्य भी पीड़ित के घर पहुंच कर लोगों का ढाढस बंधाया। बता दें की मोहन पंडित उर्फ झकसू एक गरीब किसान है जो दिन रात मजदूरी करके अपना एवं अपने परिवार एवं बच्चों का गुजर-बसर करता था। घर में आग लगने से घर रखा अनाज, आलू, कपड़ा, गहना, जेवर सब जलकर खाक हो गया। वहीं जिप सदस्य ने पीड़ित परिवार को 50 किलो चावल की व्यवस्था कर दिया है।राहत और बचाव कार्य जारी है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट