भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए घडि़याली आंसू बहा रहे है उत्तर भारतीय नेता

भूले बिसरे लोगों की आने लगी याद !

भिवंडी।  भिवंडी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में उत्तर भारतीय समाज का वोट महत्वपूर्ण जाना जाता है। पिछले कई वर्षों से यह समाज कांग्रेस व भाजपा दोनों पार्टियों को फायदा पहुँचाता रहा है लेकिन पिछले 10 वर्षो से भाजपा के साथ खड़ा है। पार्टियों ने नेताओं ने इन्हे अनदेखा कर सिर्फ चुनावी प्रचार व रैलियों में इस्तेमाल करते रहे है।चुनावी मौसम में समाज के तथाकथित भाजपा समर्पित ठेकेदार अपनी छवि बढ़ाने व भाजपा को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से भूले बिसरे लोगों को याद किया है। इस बार महायुति भाजपा में मनसे की एंट्री होने से उत्तर भारतीय समाज भाजपा के उम्मीदवार को लेकर दुविधा में है। 

भिवंडी लोकसभा क्षेत्र के भिवंडी पूर्व व पश्चिम विधानसभा सीट के आलावा कल्याण पश्चिम, शाहपुर, भिवंडी ग्रामीण, मुरबाड के विभिन्न क्षेत्रों में उत्तर भारतीय समाज के मतदाता है,जो यहां के कंपनियों व गोदामों में मजदूरी करते है। स्कूलों की छुट्टियां होने से अधिकांश मतदाता अपने गांव चले गये है किन्तु कुछ मतदाता 20 मई को वोटकर उसके बाद गांव जाने के लिए मन बनाया है। वही पर भाजपा भी इन्हें वोट देकर गांव जाने के लिए अपील कर रही है। जिसको लेकर चंद्र ठेकेदार भी अपनी छवी सुधारने व आर्थिक फायदा साधने में जुटे है।        

उत्तर भारतीय समाज आज कई भागों में विभाजित है जिन्हें जोड़ा नहीं जा सकता है। समाज के लोगों पर भूमिपुत्रों द्वारा बार बार अत्याचार किये गये। उनकी महीने भर की कमाई छिन ली गई। सड़कों पर दौड़ा कर पीटा गया। परिवारिक यातना से प्रताड़ित किया गया। सड़कों पर से इनके रोजगार उजाड़ दिये गये। कोव्हिड काल के दरम्यान भूखा सोना पड़ा। छोटे छोटे बच्चों के साथ हजारों किलोमीटर की पैदल यात्रा कर गांव जाना पड़ा। कितने लोग मरे इसकी जानकारी नहीं हुई। यह सब भाजपा राज्य में हुआ यह सब को पता है। आज चंद्र सफेद पोश लोग भाजपा को फायदा पहुंचाने के उद्देश्य से समाज के लोगों को इकट्ठा रहने के लिए घडियाली आंसू बहना शुरू कर दिया है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट