धार्मिक झंडे के सहारे बुलरो से गाय तस्करी करते हुए को पुलिस ने पकडा


चांद से सवांददाता अभिमन्यु सिंह की रिपोर्ट

चांद(कैमूर)।। बुलरो में धार्मिक झंडे लगाकर पशु तस्करी करने मामला प्रकाश में आते ही सनसनी फैल गया। पुलिस ने तीन गाय को बुलरो में भरकर चैनपुर गौकशी के लिए ले जा रहे थे।पुलिस ने तस्करों को गिरफ्तार कर बुलरो को जब्त कर लिया। पुलिस को सूचना मिली की बुलरो गाड़ी में संदिग्ध जानवर ले जाया जा रहा है। पुलिस ने पशु तस्करों को पकड़ने के लिए सहायक दरोगा नागेश्वर सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने जाल बिछाया। पुलिस के चौकसी से पशु तस्करों को भागने की सफलता नहीं मिल पाई। पुलिस ने बुलरो को पकड़ने के बाद देखा की गाड़ी में तीन गाय बांध कर रखी गई है। बुलरो को रोकते समय गाड़ी चालक भागने में सफल हो गया। पुलिस ने पशु तस्कर एवं गाड़ी मालिक राजू यादव को गिरफ्तार कर लिया। बुलरो को जब्त कर लिया।जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि बुलरो में बहुत बेरहमी से गाय बछड़े को बांधकर रखा गया था। उन्होंने ने कहा कि पुलिस को जानकारी थी कि बुलरो में सफेद लोगों के द्वारा पशु तस्करी की जा रही है। पुलिस को जैसे ही सूचना मिली की बुलरो में पशु भरकर ले जा रहा है। पुलिस तुरंत हरकत में आ गई धरौली एवं भभुआ पथ पर पर लेकर जा रहे बुलरो को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने पशुओं को पशु पालक को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने बुलरो मालिक राजू यादव गांव नरायण पुर सैय्यदराजा के बयान पर गाड़ी चालक मुलायम यादव गांव  नौबाठ को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने धार्मिक झंडे लगाकर पशु तस्करी में लिप्त लोगों को गिरफ्तार कर चैन तोड़ने का प्रयास किया है।थाना प्रभारी संजय कुमार ने कहा कि पशु तस्करी एवं शराब अवैध धंधा में लिप्त लोगों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जायेगा।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट