भिवडी सपा का भारत बंद सफल , साढ़े तीन सौ कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ्तारी

भिवडी शहर ।। भिवंडी शहर के समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने  एकजुटता दिखाते हुए भारत बंद का आयोजन का जहां सफल बनाया , वही पर सपा मुख्यालय भिवंडी से निकले सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया ।

 

ज्ञात हो कि पेट्रोल डीजल तथा रसोई गैस के मूल्यों में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में सपा‌     कार्यकर्ताओं द्वारा एक दिवसीय भिवंडी बंद अंदोलन करते हुए सरकार की नीतियों का विरोध किया‌ गया भिवंडी शहर सपा कार्यकारिणी अध्यक्ष अरफात शेख ने मोदी सरकार पर गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा कि आसमान छु रही तेल की कीमतों में दिन प्रति दिन हो रहे इजाफे से देशवासियों में आक्रोश व्याप्त है इसलिये पेट्रोल व डीजल को जीएसटी के दायरे में लाना चाहिए। भाजपा सरकार चार वर्ष पुर्व अच्छे दिन का सपना दिखाकर सत्ता में आई आज घरेलू गैस हो अथवा अन्य साम्रागी पर अंकुश लगाने में विफल साबित हो रही है इस भारत बंद में रिजवान मिस्टर, एजाज चाचा ,अरशद चुन्नू  ,शमीम अंसारी ,परवेज सरदार ,अब्दुल्लाह अंसारी , मुनाफ पटेल,मुन्नवर शेख,असलम झोपडा, असलम फैजाबादी सहित साढ़े तीन सौ कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी वही पर भिवंडी सपा कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा उप जिला अधिकारी भिवंडी को ज्ञापन सौपा ।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट