जनपद के 26 वर्षीय गायक का हृदय गति रुकने से हुआ निधन
- अमित शर्मा, उत्तर प्रदेश कॉर्डिनेटर
- Mar 03, 2021
- 341 views
जौनपुर- केराकत तहसील के नालापार मोहल्ला निवासी होनहार गायक 26 वर्षीय धीरज शर्मा उर्फ शुभम पुत्र लालजी शर्मा का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। अचानक निधन से तहसील के ईद गिर्द इलाके में शोक का माहौल व्याप्त हो गया।शुभम बीएचयू से एमए शास्त्रीय गायन से परीक्षा उत्तीर्ण किए थे। वर्तमान में बनारस में ही निजी स्कूल में शास्त्रीय संगीत के अध्यापक रहे। 14 साल की उम्र में ही अपनी आवाज का जादू बिखेरा था।इनकी गायन से तत्तकालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लखनऊ में सम्मानित किया था। शुभम के अकास्मिक निधन से क्षेत्र वासी भी स्तब्ध हैं। देरशाम अंतिम संस्कार केराकत में ही गोमती नदी के तट पर किया गया।इस दौरान भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। मुखग्नि पिता लालजी शर्मा ने दी।
रिपोर्टर