सरकारी योजनाओं में गड़बड़ी करने वाले अधिकारियों पर की जायेगी कारवाई

चांद से सवांददाता अभिमन्यु सिंह की रिपोर्ट

चांद (कैमूर) ।। सरकारी योजनाओं में गड़बड़ी करने वाले अधिकारियों पर कारवाई की जायेगी ये वाक्य जदयू कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष इसरार अंसारी ने कही। जदयू जिलाध्यक्ष बनने के बाद चांद प्रखण्ड में जदयू कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। चांद बाजार में जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक कार्यालय में की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सतीश भाई पटेल एवं संचालन चिंतामणि राम ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष इसरार अंसारी ने कहा सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं पर नजर रखें। उन्होंने ने कार्यकर्ताओं से कहा कि सरकारी योजनाओं में गड़बड़ी करने वाले अधिकारियों को चिन्हित करें। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अधिकारियों के द्वारा गड़बड़ी की सूचना दें उन्होंने ने कहा की दोषी अधिकारियों पर कारवाई की जायेगी। बैठक में कार्यकर्ताओं से आह्वान किया की पार्टी को गाँव लेबल तक ले जायें। उन्होंने ने कहा कि पंचायत स्तर पर कमेटी का निर्माण करें। बैठक को मुन्नु प्रसाद सिंह सतीश भाई पटेल सुहैल अंसारी चन्द्रप्रकाश आर्य उपेन्द्र तिवारी राजू पटेल पंकज कुशवाहा अरुण खरवार बंशु सिंह जंगी पासवान आदि लोगों ने भी संबोधित किया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट