
दलित बस्ती में लगी आग जले घर हुए बेघर
- रामजी गुप्ता, सहायक संपादक बिहार
- Apr 25, 2021
- 289 views
चांद से सवांददाता अभिमन्यु सिंह की रिपोर्ट
चांद (कैमूर)।। प्रखण्ड के भलुहारी गाँव में दोपहर लगी भीषण आग ने दो दलित परिवार का घर जल गया। मौके पर पंहुचे मुखिया प्रतिनिधि बबलू सिंह पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद मुहैया कराई। दोपहर बिजली के सार्ट सर्किट से घर में आग लगी। घर वाले कुछ समझ पाते तब धू धू आग जलने लगी। आग में अशोक राम एवं रमई राम का सब कुछ जल गया। रमई राम के तीन बकरी आग में पुरी तरह जल गई। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। दोनों दलित परिवार का बिस्तर राशन बर्तन कपड़े आदि हजारों के समान जल कर राख हो गया। मौके पर पंहुचे मुखिया प्रतिनिधि बबलू सिंह ने पीड़ित परिवार को नगदी एवं 50 -50 किलो चावल दिया। आग की खबर मिलते अंचलाधीकारी ने जांच के आदेश दिया।
रिपोर्टर